भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार महीने में यह दूसरी टी20 सीरीज है। इसी साल जून में अफ्रीकी टीम पांच मैच खेलने के लिए भारत आई थी। तब सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद अब नई चुनौती के लिए तैयार है। बुधवार (28 सितंबर) से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे, लेकिन सबकी नजर टी20 सीरीज पर होगी। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारत के पास यह आखिरी सीरीज है।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार महीने में यह दूसरी टी20 सीरीज है। इसी साल जून में अफ्रीकी टीम पांच मैच खेलने के लिए भारत आई थी। तब सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था। संयोग कि बात है कि दोनों टीमों के बीच पिछली दो सीरीज बराबरी पर छूटी है। इस साल जून से पहले सितंबर 2019 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
कौन किस पर भारी?
दोनों टीमों के बीच मैचों के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत 11 में जीता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने आठ मुकाबले में जीत हासिल की। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।