भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार बारिश की वजह से मैच में टॉस तक नहीं हो पाया और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।
धर्मशाला में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और समय भी तेजी से बितता जा रहा है। लगातार घट रहे ओवरों के बीच 20-20 ओवर के मैच के लिए सभी को 6:30 के कट ऑफ टाइम का इंतजार है। इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम इंडोर स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस कर रही है।
बारिश की लुकाछिपी के बीच जहां क्रिकेट फैंस को निराश होना पड़ रहा है वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़े दिग्गज क्रिकेटर ने पिता बनने की खुशी को शेयर किया।
https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/cricket-news/ind-vs-sa-south-africa-cricket-batting-consultant-jacques-kallis-becomes-father-tweet-his-message
दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि धर्मशाला में फिलहाल बारिश रुक गई है और बादल छटने लगे हैं। साथ ही मैदान से कवर भी हटने लगे हैं और सुपर सोपर से मैदान को सुखाने का काम भी चालू हो गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे के लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल मौसम में अभी भी कोई सुधार नहीं है और दर्शको को ठंड और बारिश से जूझना पड़ रहा है।
जब तक बारिश रूकती है और मैच शुरू होता तब तक यह महत्वपूर्ण खबर सभी को जाननी चाहिए। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशियों के लिए नए वीजा नियम जारी किए हैं। इसके लागू होने के बाद अब आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर भी सवाल उठने लगे हैं।
https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/foreign-cricketers-participation-in-ipl-2020-is-in-doubt-new-visa-regulations-due-to-coronavirus
बारिश की वजह से फिलहाल पूरे मैदान को कवर से ढका गया है। ग्राउंड स्टाफ भी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अब सबकी नजर बादलों और बारिश के रुकने पर है।
कोरोनावायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को साफ तौर पर चेतावनी दी है। साथ ही खिलाड़ियों को कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/bcci-7-point-coronavirus-diktat-avoid-eating-out-at-restaurants-do-not-use-unknown-cell-phones
दुनियाभर में लगातार तेजी से फ़ैल रहे कोरोनावायरस को देखते हुए धर्मशाला प्रशासन और बीसीसीआई ने कई सारे इंतजाम किए हैं। स्टेडियम में कुछ मेडिकल सेंटर बनाए गए हैं और साथ ही स्टेडियम के स्टाफ को मास्क लगाकर रखने को कहा गया है। वहीं मैदान में पहुंचने वाले दर्शकों के लिय सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अपने फॉर्म को हासिल करने के लिए बेताब हैं, वहीं चोट से उबरकर वापसी कर रहे शिखर धवन भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। यही कारण है कि बाकी खिलाड़ियों के साथ-साथ इन दोनों ने अधिक समय तक अभ्यास किया।
सीरीज के शुरुआती मुकाबले में दो तरफ से मार पड़ी है। एक तरफ जहां बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है, वहीं कोरोनावायरस की वजह से स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ भी कम ही नजर आ रही है।
धर्मशाला में एक बार फिर से बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है, बारिश के देवता इंद्रुनाग को मनाने में जुटी एचपीसीए।
बल्लेबाजों के लिए पिच काफी मददगार दिख रही है। यहां एक बड़ा स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है तो वहीं कलाई के गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है।
रात भर हुई बारिश से धर्मशाला में फिलहाल पिच और मैदान में नमी है, इसी वजह से टॉस में 15 मिनट की देरी हो गई है और अब भारतीय समयानुसार 1:15pm में होगा निरीक्षण।
दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ यहां आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉफ डुप्लेसिस और रेसी वान डेर डुसेन को आराम दिया गया था लेकिन ये दोनों भारत दौरे पर टीम में शामिल हैं। हेनरिक क्लासेन और काइल वेरीने अपनी फॉर्म भारत में भी बरकरार रखना चाहेंगे।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से सफाया करने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत अविश्वसनीय टीम है। उनकी टीम बेहद संतुलित है लेकिन हम भी बढ़े मनोबल के साथ यहां पहुंचे हैं। फॉफ वापसी कर रहे हैं। नेतृत्व के दृष्टिकोण से उन्होंने हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह यहां टीम के युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए हैं।
विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच गई है, धवन, हार्दिक और भुवनेश्वर की वापसी से टीम इंडिया एक बार फिर से मजबूत नजर आ रही है।
एचपीसीए की पिच पर टॉस अहम होगा। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। इसलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी। दूसरे सत्र में ओस गिरने की संभावना रहती है, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, नवदीप सैनी व कुलदीप यादव।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, रेसी वान डेर डुसेन, फॉफ डुप्लेसिस, काइल वेरीने, हेनरिक क्लासेन, जेनमैन मलान, डेविड मिलर, जान-जान स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी नगिदी, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्टज, ब्युरोन हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे व केशव महाराज।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड में करारी हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी भारतीय टीम तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर बुलंद इरादों के साथ उतरेगी मेहमान दक्षिण अफ्रीका।