फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: भारत के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा पाकिस्तान, कप्तान बिस्माह ने कही ये बात

Wed, 16 Feb 2022 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन

सार

बिस्माह ने पाकिस्तान के लिए 108 वनडे और 108 ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 2602 रन और टी-20 में 2225 रन हैं। इस साल मार्च में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी ने मंगलवार को प्राइज मनी की भी घोषणा की।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार मार्च से न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच छह मार्च को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने महिलाओं को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की महिलाओं को प्रेरित करेगा और उन्हें स्पोर्ट्स की तरफ ढकेलेगा।
विज्ञापन


मां बनने के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहीं बिस्माह
बिस्माह ने कहा- पाकिस्तान बनाम भारत मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए एक महत्वपूर्ण मैच है। इसमें उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलता है। हालांकि, दिन के अंत में यह एक क्रिकेट मैच है, जिसे अपने बेसिक्स को ठीक रखके और शांत रह के जीता जा सकता है। बिस्माह मां बनने के बाद क्रिकेट में वापसी कर रही हैं। 

भारत-पाक मैच लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा
बिस्माह ने कहा- भारत-पाकिस्तान का मैच लाखों लड़कियों को प्रेरित करेगा। उन्हें स्पोर्ट्स को प्रोफेशन चुनने में मदद करेगा। यह क्रिकेट में विश्व की सबसे बेहतरीन प्रतिद्वंद्विता है। मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों की लड़कियां इस मैच को देखेंगी और खेल की तरफ आकर्षित होंगी। 30 साल की बिस्माह पाकिस्तान के 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं।
विज्ञापन


बिस्माह ने मिताली राज की तारीफ की
बिस्माह ने भारतीय कप्तान मिताली राज की भी जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान टीम भारत को हराने में कामयाब होगी। बिस्माह ने कहा- भारतीय टीम शानदार है। उनके पास कुछ कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। हमारा मकसद सेमीफाइनल तक पहुंचने का होगा। हमने पहले ऐसा कभी नहीं किया है। हमारी टीम भी मजबूत है और उनमें सेमीफाइनल तक पहुंचने की पूरी क्षमता है। 

बिस्माह ने 216 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले
बिस्माह ने पाकिस्तान के लिए 108 वनडे और 108 ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 2602 रन और टी-20 में 2225 रन हैं। इस साल मार्च में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी ने मंगलवार को प्राइज मनी की भी घोषणा की। इस बार विश्व विजेता टीम को करीब 10 करोड़ रुपये (1.32 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। वहीं, रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे।

भारतीय टीम पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। वहां टीम एक टी-20 और पांच वनडे मैच की सीरीज खेल रही है। इसकी शुरुआत नौ फरवरी से नेपियर में हुई। इसके बाद छह मार्च से टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला विश्व कप
महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे, जबकि मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें