फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीरीज के लिए BCCI को सरकार की मंजूरी का इंतजार

Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज के लिए श्रीलंका में खेलने की आपसी सहमति बनने के बाद अब दोनों के बीच टेस्ट सीरीज के लिए कवायद शुरू हो गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो भारत-पाक के बीच टेस्ट सीरीज अगले साल इंग्लैंड में खेली जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले दिनों दुबई में बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के बीच कुछ चीजों पर सहमति हुई है। हालांकि इस बारे में अभी औपचारिक घोषणा की जानी है। सूत्रों की मानें तो भारत-पाक के बीच सीरीज दो हिस्सों में खेली जाएगी। पहले श्रीलंका में वनडे और टी-20 सीरीज होगी फिर बाद में अगले साल इंग्लैंड में दोनों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

2017 में पाकिस्तान भारत का पूर्ण दौरा करेगा। लेकिन इससे पहले भारत दो चरणों में पाक से सीरीज खेलेगा। दोनों के बीच 2007 से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। एक ओर जहां बीसीसीआई ने श्रीलंका में पाक के साथ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए सरकार से अनुमति भी मांगी है। नहीं दूसरी ओर, ऐसी खबर है कि श्रीलंका में भारत और पाक के बीच अगले महीने खेली जाने वाली सीरीज के लिए पाकिस्तान की सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाकिस्तान की सीरीज के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी है। उनकी अनुमति मिलते ही इस बाबत फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

पाक के साथ सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भी सरकार से मांगी अनुमति

बीसीसीआई ने दिसंबर में पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज को श्रीलंका में खेलने की इजाजत के लिए केंद्र सरकार को आधिकारिक रुप से पत्र लिखा है। ऐसी खबर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच छोटी सी सीरीज के लिए रजामंदी होने के बाद पीसीबी ने अपने देश की सरकार ने अनुमति मांगी थी जिस पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हरी झंडी दे दी है।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि बोर्ड ने 2 दिन पहले ही विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर श्रीलंका में पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इजाजत मांगी है। पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने भी श्रीलंका में सीरीज के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अनुमति मांगी है। दोनों ही देशों की सरकारों से अनुमति मिलने पर ही भारत-पाक सीरीज श्रीलंका में होगी।

बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोनों को अगले महीने सीरीज के लिए राजनैतिक हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बकौल अनुराग, "मंगलवार को मैंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर श्रीलंका में पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति मांगी है। भारत और पाक के बीच समझौते के अनुसार अगर पाकिस्तान में माहौल सामान्य नहीं हो तो दोनों ही टीमों को यूएई या तटस्‍थ वेन्यू में खेलना प्रस्तावित है। यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह कहां खेलना चाहता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें