फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20 Playing 11: युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं मिली जगह, अश्विन शामिल, देखें प्लेइंग-11

Sun, 23 Oct 2022 01:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई हैं। भारत को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को मेलबर्न में आमने-सामने है। टीम इंडिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। भारत ने प्लेइंग-11 में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। युजवेंद्र चहल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। हर्षल पटेल को भी टीम में नहीं रखा गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम में फखर जमां नहीं हैं।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली शीर्ष क्रम में हैं। मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के ऊपर है। कार्तिक के साथ अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के ऊपर निचले क्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा। अश्विन और अक्षर पटेल स्पिन का जादू दिखाएंगे। हार्दिक चौथे तेज गेंदबाज होंगे।

भारत की प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन

 

IND vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मैच

विज्ञापन

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

पाकिस्तान की बात करें तो उसने अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए शान मसूद को टीम में रखा है। वह चोटिल होने के बाद अस्पताल गए थे। फखर जमान चोट के कारण मैच में नहीं खेल रहे हैं। बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान और शान मसूद अहम होंगे। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। इस बार तेज गेंदबाजी की बागडोर शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह के पास है। स्पिन विभाग में मोहम्मद नवाज का साथ शादाब खान देंगे।


IND vs PAK T20: भारत के कप्तान कोच सब बदले तो पाकिस्तान में पांच बदलाव, जानें 2021 से कितनी बदलीं दोनों टीमें


बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें