आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदारी पारी खेली। मैच के शुरुआत से ही रोहित अपने आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे थे। मगर आउट होते ही उन्हें जबरस्त गुस्सा आया और उन्होंने दांत पिसकर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इस मुकाबले में एक समय रोहित शर्मा को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कहीं दोहरा शतक न लगा दें, लेकिन 39.2 ओवर में ओवर में हसन अली की मामूली सी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। हसन अली ने उन्हें वहाब रियाज के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने गलत शॉर्ट सिलेक्शन की वजह से उन्हें अपना विकेट गवाना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, हसन अली की गेंद पर रोहित स्कूप मरना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई और हिटमैन चलते बने। इस मैच में रोहित ने 113 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
आउट होने के बाद रोहित शर्मा बेहद गुस्से में पैवेलियन लौटे। एक बार के लिए तो उन्होंने अपना बल्ला भी खुद को मार दिया। रोहित इस मैच में काफी लय में नजर आ रहे थे। रोहित ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का 24वां शतक लगाया। उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
रोहित अपने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले साल 2015 में विराट कोहली ने लगाया था।