फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में होने वाले T-20 विश्व कप में वीजा को लेकर ICC से बातचीत कर रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Mon, 19 Oct 2020 06:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारत अक्तूबर में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि उनका बोर्ड चाहता है कि विश्व कप के लिए आईसीसी उसके खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा मुद्दे पर जनवरी 2021 तक आश्वासन दे। 
विज्ञापन


पीसीबी के सीईओ ने यह भी पुष्टि की कि 'निकट भविष्य' में भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की कोई संभावना नहीं है और 2023 से शुरू होने वाले आगामी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में भी इसे जगह नहीं दी जाएगी। 

खान ने पीटीआई से कहा, 'यह एक होस्ट एग्रीमेंट है, जो स्पष्ट रूप से कहता है कि मेजबान देश को टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों के लिए वीजा और आवास उपलब्ध कराना होगा और पाकिस्तान उनमें से एक है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने दिसंबर-जनवरी तक की समयसीमा मांगी है। अगर वीजा नहीं मिलता है तो, किसी अन्य देश की तरह हम भी उम्मीद करेंगे कि आईसीसी इसके हल के लिए बीसीसीआई के माध्यम से भारत और भारत सरकार से संपर्क करेगा।'

भारत में आयोजित होने वाले वैश्विक कार्यक्रमों में पाकिस्तान के एथलीटों की भागीदारी हमेशा विवादास्पद विषय रही है। पिछले साल, पाकिस्तानी निशानेबाजों को दिल्ली में एक विश्व कप के लिए वीजा नहीं मिल सका था जिससे बाद काफी विवाद हुआ था।

खान ने आईसीसी अध्यक्ष पद को लेकर हो रही गतिरोध पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मतदान के संबंध में बीसीआई और पीसीबी के बीच कोई विवाद है। यह हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि के बीच का मुद्दा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें