भारत ने सोमवार को ओडिशा के तट पर स्टैंड ऑफ एंटी-टैंक (एसएएनटी) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ ने इस मिसाइल को भारतीय वायु सेना के लिए विकसित किया है। सूत्रों के मुताबिक यह मिसाइल लॉन्च के बाद लॉक-ऑन और लॉन्च से पहले लॉक-ऑन दोनों तरह की क्षमता से लैस होगी।
जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े ने भी चल रहे नौसैनिक अभ्यास के दौरान रविवार को ब्रह्मोस एंटी-शिप सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने जल रेखा के बेहद करीब पहुंच चुके लक्ष्य को निशाना बनाया।
इस परीक्षण के दौरान सबसे खास बात यह रही कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को अरब सागर में स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से लॉन्च किया गया था।