फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा से लेकर भज्जी तक, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से खेलने पर किसने क्या कहा?

Fri, 22 Feb 2019 12:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ind vs pak
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। राजनेता से लेकर अभिनेता और देश की जनता वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मुकाबले पर बहिष्कार की मांग कर रह हैं। आइए जानते हैं इस मुद्दे पर देश के महान क्रिकेटर्स क्या कहते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि पुलवामा अटैक के बाद भारत को न सिर्फ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद करना चाहिए, बल्कि हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में भी बहिष्कार करना चाहए।
विज्ञापन

3 of 7
azharuddin
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि द्वीपक्षीय सीरीज के बाद आईसीसी ईवेंट में भी भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। एक वर्ल्ड कप देश से बढ़कर कभी नहीं हो सकता।

4 of 7
harbhajan singh
टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि उसे आगामी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। भज्जी ने कहा, 'यह हमारे देश के लिए मुश्किल समय है। हमारे सुरक्षाबलों पर जो हमला हुआ वह अविश्वसनीय था और बहुत ही गलत था।'
विज्ञापन

5 of 7
harbhajan singh
भज्जी ने कहा, 'हमारी सरकार निश्चिततौर पर इस पर कड़ा एक्शन जरूर लेगी, लेकिन जहां तक क्रिकेट का सवाल है, तो मैं नहीं समझता कि हमारे उनके साथ संबंध होने चाहिए। अगर हम उनके साथ इन हालात में भी खेलते हैं, तो फिर वे हमारे साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे।'
विज्ञापन

6 of 7
सुनील गावस्कर
वहीं महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले 2019 विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करके भारत को नुकसान होगा। दोनों टीमों के बीच 16 जून को विश्व कप में मुकाबला खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunil gavaskar
गावस्कर ने  ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में न खेलकर भारत दो अंकों को नुकसान उठाएगा, क्योंकि विश्व कप में आज तक पाकिस्तान भारत से जीत नहीं सका है। ऐसे में हमें विपक्षी टीम को मैदान पर हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर करने के बारे में सोचना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें