फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान: 'पानी चाहिए पानी?' दर्शकों ने सैम अयूब के इस तरह लिए मजे, कैच छोड़ने पर भी उड़ाया मजाक

Sat, 03 Oct 2026 12:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल खेला जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दर्शक पाकिस्तान के खिलाफ सैम अयूब का मजाक बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर होता है। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से खेलते हैं तो मुकाबला रोमांचक होने के साथ ही तनावपूर्ण भी होता है। भारतीय दर्शक भी मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे लेने से पीछे नहीं हटते और निशिन में भी ऐसा ही देखने को मिला। 
विज्ञापन

भारत ने दिया बड़ा लक्ष्य
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा एक बार फिर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली।  वहीं, तिलक वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी संघर्ष करते नजर आए। अय्यर 24 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 21 रन ही बना सके। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अराफात मिन्हास ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, तो अहमद दानियाल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

पानी को लेकर सैम अयूब को चिढ़ाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाउंड्री पर खड़े सैम अयूब का दर्शक मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक दर्शक सामने खड़े अयूब से कह रहा है, 'पानी चाहिए पानी... पानी दूं क्या। सैम भाई तुम बॉल छोड़ोगे हम पानी छोड़ेंगे।' इस दर्शक का इशारा शायद सिंधू नदी के पानी छोड़ने से था। मैच में सैम ने दो कैच भी छोड़े जिसे लेकर दर्शकों ने उनके मजे लिए। दरअसल, भारत ने पहलगाम हमले के बाद सिंधू नदी का पानी रोकने का फैसला किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, लेकिन अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो में अयूब दर्शक की इस बात का कोई जवाब या प्रतिक्रिया देते दिखाने नहीं दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

वैभव, अयूब और अभिषेक - फोटो : Twitter
वैभव को आउट कर मनाया था विवादित जश्न
पाकिस्तान के सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, वैभव ने मैदान पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से अयूब के खिलाफ जवाब जरूर दिया। सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वैभव नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद अयूब ने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चा खिलाने का इशारा किया। उनके इस जश्न को विवादित माना गया। हालांकि, वैभव ने अयूब के इशारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन लौट गए। अयूब के जश्न के बाद वैभव को जवाब देने का मौका मिला। हालांकि, उसी ओवर में अभिषेक ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अयूब की गेंदों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से जवाब दिया। अभिषेक ने आइना दिखाया कि इन हरकतों से नहीं, अपने खेल से जवाब दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें