पाकिस्तान को 19वें ओवर की पहली गेंद पर तगड़ा झटका लगा। हेमलता ने बिसमाह मारूफ को वेदा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 49 गेंदों में 4 चौके की मदद से 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए उन्होंने निदा के साथ 93 रन की साझेदारी की। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हेमलात ने निदा दार (52 रन, 35 गेंद, 2 चौके और 5 चौके) को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद 20वें ओवर की तीसरी व पांचवी गेंद पर पूनम यादव ने आलिया रियाज (4) और सना मीर (0) को अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया की तरफ से पूमन यादव और डायलन हेमलता ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अरुणधति रेड्डी को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकरप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टीम इंडिया ने उद्घाटन मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था।
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: तानिया भाटिया, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, डायलन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, मिताली राज, दीप्ति शर्मा,राधा यादव, अरुणधति रेड्डी, पूनम यादव।
पाकिस्तान: नाहिदा खान, आयेशा जफर, उमेमा सोहेल, बिसमाह मारूफ, जावेरिया खान (कप्तान), निदा दार, आलिया रियाज, सना मीर, डायना बेग, सिद्रा नवाज, अनम अमीन।