फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इंडिया और पाकिस्तान का महामुकाबला आज, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 16 Jun 2019 02:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच खेला जाएगा। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में होने वाले मुकाबले में इंडिया और पाकिस्तान की टीम विश्व कप के इतिहास में 7वीं बार आमने-सामने होगी।

विज्ञापन


इस वर्ल्ड कप में अब तक इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं जिनमें उसे 2 में जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं पाकिस्तान को खेले गए 4 मुकाबलों में 1 में जीत, दो में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है। अंक तालिका में भारत जहां चौथे स्थान पर है वहीं पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर मौजूद है।



दोनों ही टीमों के बीच आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में आईए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते।

विज्ञापन

मैच कब खेला जाएगा?

ind vs pak
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का 22वां मुकाबला आज यानी 16 जून (रविवार) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

मैनचेस्टर - फोटो : social Media
यह रोमांचक मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम पाकिस्तान
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।

पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें