फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरमन सेना' की निगाह एक और सीरीज जीत पर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 आज

Wed, 06 Feb 2019 03:38 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में हार के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। मिताली राज की अगुआई में भारतीय टीम ने महिला वनडे चैंपियनशिप 2-1 से जीती थी लेकिन हैमिल्टन में खेले गए अंतिम मैच में उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस प्रारूप में हरमनप्रीत के नेतृत्व में उतरेगी।

विज्ञापन


हरमन और मंधाना पर बड़ा दारोमदार  
कप्तान हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं ओपनर स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज पर अच्छी शुरुआत दिलाने का दारोमदार रहेगा। मंधाना ने पहले दो मैचों में 90 और 105 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनी थीं। नई खिलाड़ी ऑलराउंडर प्रिया पूनिया पर भी निगाह होंगी जिन्हें आउट आफ फॉर्म चल रहीं वेदा कृष्णमूर्ति की जगह शामिल किया गया है। इन तीन मैचों से टीम प्रबंधन को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की सही स्थिति जानने का अवसर होगा।
 
 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज 
भारतीय टीम वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद इस प्रारूप में पहली सीरीज खेलने उतरेगी। वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में मिताली राज को अंतिम एकादश में शामिल न करने पर काफी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद तत्कालीन कोच रमेश पोवार को हटाकर वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाया गया है।  दो सौ वनडे खेल चुकीं मिताली की टी-20 में स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल किए जा रहे हैं देखना है कि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। हैमिल्टन में हुए तीसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था। देखना है कि इस दिशा में टीम कितना सुधार करती है।
विज्ञापन

 
टीमें इस प्रकार हैं :  
भारत : हरमनप्रीत कौर (कौर), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, दयालन हेमलता, मानसी जोशी, अरुंधित रेड्डी, शिखा पांडेय, प्रिया पूनिया। 

न्यूजीलैंड :  एमी सैटरथवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नेडाइन, सोफी डिवाइन, हेले जेनसन, कैटलिन गुरे, लेघ कास्परेक, एमिलिया केर, फ्रांसिस मैके, कैटी मार्टिन, रोसमेरी मेयर, हना रोव, लिया ताहूहू। 
विज्ञापन

 मैच का प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स पर सुबह 8.30 बजे से 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें