फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड : पहले टेस्ट में जडेजा की जगह सुंदर को क्यों मिली तरजीह? सितांशु कोटक ने बताई वजह

Thu, 19 Nov 2026 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह दी। इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसके पीछे का कारण बताया है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा को नजरअंदाज करते हुए वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसके पीछे का कारण बताया है।  
विज्ञापन
Trending Videos

जडेजा को बताया बेहतरीन ऑलराउंडर 
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सितांशु ने बताया कि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण भारत ने इस मुकाबले के लिए एक ऑफ-स्पिनर को तरजीह दी। उन्होंने कहा, हमने एक ऑफ-स्पिनर को इसलिए चुना क्योंकि उनके टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। जाहिर है कि यह सिर्फ पहली पारी की बात नहीं है, बल्कि दूसरी पारी के लिए भी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया। मैंने यही कहा था। इसीलिए हमने यह निर्णय लिया।

जडेजा के एक बेहतरीन ऑलराउंडर होने की बात मानते हुए, कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को लगा कि इन हालात में वाशिंगटन ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होंगे। उन्होंने कहा, जडेजा बेशक एक शानदार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर इस मैच के लिए हमें लगा कि यह कॉम्बिनेशन ज्यादा बेहतर है, इसलिए हमने वाशिंगटन सुंदर को चुना।
विज्ञापन

कैसा रहा पहला दिन 
गेंदबाजी चुनने के बाद भारत ने शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को झटके दिए, जिससे लंच तक उनका स्कोर 60/4 हो गया और ब्रेक के कुछ देर बाद ही वे 70/5 पर आ गए। हालांकि, हेनरी निकोल्स की नाबाद 113 रनों की शतकीय पारी और ग्लेन फिलिप्स की 94 रनों की दमदार पारी के बूते न्यूजीलैंड टीम वापसी करने में सफल रही। दोनों छठे विकेट के लिए अब तक मिलकर 173 रन जोड़ चुके हैं। भारतीय टीम के सामने इस जोड़ी को टेस्ट के दूसरे दिन जल्द से जल्द तोड़ने की चुनौती होगी। भारत की ओर से टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें