रनों के लिहाज से टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी हार मिलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'ये मुश्किल मैच था, हमने तीनों विभागों में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। हम जानते थे कि छोटा मैदान होने के बावजूद यहां पर 220 रन का लक्ष्य आसान नहीं रहने वाले। हमने साझेदारियां नहीं बनाई जिसकी वजह से ये मुश्किल हो गया।'