फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं महिला क्रिकेट की 'क्रिस गेल', भारत के खिलाफ बनाए 22 गेंदों में 70 रन

Sat, 11 Jul 2015 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आप क्रिकेट के मैदान पर पुरुष बल्लेबाजों की ही आतिशी पारी खेलने के बारे में देखते और सुनते आए हैं लेकिन जब आप एक महिला बल्लेबाज की इसी तरह की धुंआधार पारी के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे!
विज्ञापन


देखने में 25 साल की यह महिला बल्लेबाज बेहद कमसिन है लेकिन जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरती हैं तो उनका मिजाज एकदम बदल जाता है। आज तो उन्होंने कमाल ही कर दिया और तूफानी पारी खेल डाली। उन्होंने महज 22 गेंदों में 70 रन बना दिए।

महिला क्रिकेट की 'क्रिस गेल' बनी सोफी डिवाइन ने विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जोरदार जीत दिला दी। यह मैच खेला गया भारत और न्यूजीलैंड के बीच।

टी-20 का यह मुकाबला शनिवार को बंगलुरू में खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने कप्तान सोफी की आतिशी पारी की बदौलत भारतीय टीम को टी-20 में आठ विकेट से हरा दिया। उनकी पारी का कमाल था कि टीम ने भारत को 13वें ओवर में ही हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान सोफी की आतिशी पारी ने 13वें ओवर में दिला दी जीत

लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर वनडे सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाने वाली भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले ट्वंटी-20 मैच में लय में नहीं दिखाई दी। भारत की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया लेकिन मेजबान टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी और 125 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मिताली राज ने भारतीय पारी में सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाज टीम को सहयोग नहीं दे सके। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार कसी हुई गेंदबाजी की जिसका सामना भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सके और बड़ा स्कोर नहीं कर सके।

भारत के 7 विकेट 13वें ओवर में गिर गए थे और उस समय सिर्फ 87 रन बने थे। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों स्‍नेह राणा (16) और सुषमा वर्मा (12) ने टीम को सौ के पार पहुंचाया।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत तो बेहद खराब रही और दो रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया, लेकिन झूलन गोस्वामी की इस सफलता को अन्य गेंदबाज जारी नहीं रख सके। रिचेल प्रिस्ट (2) के आउट होने के बाद कप्तान और ओपनर सोफी डेविन ने एमी सैटरवाइट (नाबाद 39 रन, 3 चौके और 2 छक्के) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और छह ओवर में ही टीम को 91 के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी में कप्तान सोफी ने धुंआधार पारी खेली और सिर्फ 22 गेंदों में 70 रन कूट ल‌िए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए।

भारत ने उनकी आतिशी पारी का अंत तो कर दिया लेकिन सोफी ने आउट होने से पहले ही न्यूजीलैंड को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था। न्यूजीलैंड ने यह मैच 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 126 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने सोफी को आउट किया। न्‍यूजीलैंड की ओर से दो गेंदबाजों को 3-3 सफलता मिली।

13 जुलाई को दोनों के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें