थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और बल्लेबाज मिचेल अचंभित रह गए। इसके बाद उन्होंने अंपायर से कहा कि हॉटस्पॉट के मुताबिक गेंद पर बल्ले का किनारा लगा है, पर थर्ड अंपायर ने विरोध के बावजूद उन्हें आउट करार दिया।
थर्ड अंपायर के इस फैसले से सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। सभी को लगा कि मिचेल नॉट आउट थे। बता दें कि डीएरएस को लेकर अकसर विवाद सामने आते रहते हैं, लेकिन यह थोड़ा हटके था।