फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जब पांड्या बने अर्जुन, और पलट गया मैच का पांसा

Wed, 08 Nov 2017 03:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
हीर्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में उतार-चढ़ाव के कई पर आए। कुलदीप यादव जब मैच में गेंदबाजी करने आए तब कीवी टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए थे। कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन और ग्लैम फिलिप्स मोर्चा संभाले थे। ऐसे में उनकी पहली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन हासिल किया। कुलदीप की तीसरी गेंद पर केन विलियमसन ने मिड विकेट पर शॉट खेला। वहां मुस्तैद खड़े पांड्या ने सीधे गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंपस पर सीधी  दे मारी और कप्तान विलियमसन को पवेलियन वापस भेज दिया।  
विज्ञापन


जब तिरुवनंतपुरम में पांड्या बने 'अर्जुन', लगाया मछली की आंख पर निशाना  https://t.co/F8eUyxdg0h #BCCI#indvsnz @hardikpandya7— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 7, 2017


पांड्या जहां खड़े थे वहां से उन्हें केवल एक स्टंप दिखाई दे रहा था लेकिन उन्हें ऐसा सटीक थ्रो मारा कि गेंद सीधे स्टंप पर लगी और अंपायर को विलियमसन को वापस पवेलियन भेजने का निर्णय देने में तनिक भी देर नहीं लगी। कप्तान विलियमसन 10 गेंद पर केवल 8 रन बना सके। जब वो आउट हुए तब स्कोर 4.3 ओवर में 28 रन था। उन्हें जीत के लिए 24 गेंदों में 48 रन बनाने थे। ऐसे में अपने सबसे प्रमुख खिलाड़ी का विकेट गंवाने की वजह से कीवी टीम बैकफुट पर आ गई। यह रन आउट टीम इंडिया की 6 रन की जीत मे निर्णायक साबित हुआ।        
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें