फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल मुकाबला आज

Sun, 10 Feb 2019 12:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर विदेशी सरजमीं पर एक और नई इबारत लिखना चाहेगी।

विज्ञापन


पिछले तीन महीने भारतीय टीम के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नाम की। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड को उनके घर में हराकर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में फतह हासिल की। 

भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर मौजूदा सत्र का समापन पहली बार न्यू जीलैंड में द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जीत के साथ करना चाहेगी। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में रविवार का दिन प्रशंसकों के लिए 'सुपर संडे' होगा।
विज्ञापन


हैमिल्टन मैदान की पिच से हालांकि भारत को सावधान रहना होगा। इस मैदान पर चौथे वनडे में ट्रेंट बोल्ट की अगुआई में स्विंग गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने भारत की पारी को महज 92 रन पर समेट दिया था। 

team india
रविवार को हालांकि परिस्थितियां अलग तरह की होंगी और टीम के लिए विदेशी सरजमीं पर चुनौतीपूर्ण हालात में एक और सीरीज जीतने से बड़ी प्रेरणा शायद ही कुछ और हो।

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने रविवार को अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए कहा, 'हम हैमिल्टन में खेल चुके हैं और जहां तक पिच की बात है तो इसमें कुछ आश्चर्यचकित करने वाली चीज नहीं होगी। इसके अलावा दूसरे टी20 को जीतने के बाद अंतिम मैच के लिए हमारा आत्मविश्वास ज्यादा होगा। हमने पहले मैच में की गलतियों में सुधार किया है।'

भारत पहले दो टी20 में एक ही टीम के साथ उतरा और अंतिम मैच में भी वही संयोजन बरकरार रखना चाहेगा। टीम प्रबंधन अगर कोई बदलाव करना चाहेगा तो युजवेन्द्र चहल की जगह कुलदीप को मौका मिल सकता है। खेल के इस प्रारूप में टीम ने हालांकि ज्यादातर मौके पर चहल पर भरोसा जताया है। भारतीय गेंदबाजी इकाई पिछले मैच के अपने अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी जहां उसने टिम सेफर्ट को आउट करने के बाद लय हासिल की थी। 

क्रुणाल पंड्या एक बार फिर पिछले दो मैचों के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। इस टीम में क्रुणाल को हालांकि सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में नहीं माना जाता लेकिन कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर वह इस संयोजन का अहम हिस्सा बने हैं।

तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युवा खलील अहमद के हाथों में होगी। टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

team india
रोहित तीसरे मैच में भी उसी तरह का कमाल दिखाना चाहेंगे जैसा उन्होंने पिछले मैच में 29 गेंदों पर 50 रन की पारी के दौरान किया। सलामी बल्लेबाजी में उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने भी ऑकलैंड में फॉर्म में आने के संकेत दिए। मध्यक्रम की जिम्मेदारी अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी के कंधों पर होगी और टीम ऋषभ पंत से एक और अच्छी पारी की उम्मीद करेगी।  

न्यूजीलैंड का ध्यान बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी करने पर होगा। कप्तान केन विलियमसन एकदिवसीय में अपनी ख्याति के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके थे और दिग्गज रॉस टेलर भी भारत के खिलाफ निरंतर प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो टिम साउथी पहले टी20 में प्रभावशाली थे जबकि दूसरे में वह औसत गेंदबाज दिखे। तेज गेंदबाजी में उनके जोड़ीदार स्कॉट कगीलेन भी प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। 

टीमें : 
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डे ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्कॉट कगीलेन, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम। इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें