टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शानदार फील्डिंग की। कार्तिक ने लॉग ऑन बाउंड्री पर डेरिल मिशेल का बेहतरीन कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
2 of 4
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने 14.6 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर डेरिल मिशेल (8) का तूफानी कैच लपका, जिसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। इससे पहले कार्तिक ने जब न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 114 रन था तब उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट का कैच छोड़ा था।
विज्ञापन
3 of 4
dinesh karthik
कार्तिक ने एक लाजवाब कैच के बदले में दो शानदार कैच को छोड़ दिया। पहले जब सेफर्ट का और बाद में 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक ने रॉस टेलर का कैच छोड़ा।
टिम सेफर्ट (84) और कप्तान केन विलियमसन (45) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।