शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन। ठाकुर ने 17वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर सेंटनर और कुग्लेईन का विकेट गिराया। न्यूजीलैंड का स्कोर: 133/7, टिम साउदी (0), रोस टेलर (53)
न्यूजीलैंड की टीम को मुश्किल से उबारते हुए अनुभवी रोस टेलर ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। टेलर ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/5, मिचेल सेंटनर (5), रोस टेलर (50)
न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर से मुश्किल में फंस गई है, वहीं भारतीय टीम की मैच वापसी हुई है। बुमराह ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर नए खिलाड़ी डेरिल मिशेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 119/5, डैरिल मिचेल (0), रोस टेलर (46)
शिवम दुबे अपने पहले ही ओवर में महंगे साबित हुए। 10वां ओवर करने आए दुबे के एक ओवर में सीफर्ट और टेलर ने मिलकर 34 रन बटोरे। दोनों ने मिलकर चार छक्के और दो चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 98/3, टिम सीफर्ट (36), रोस टेलर (41)
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है और न्यूजीलैंड को बैकफूट पर धकेल दिया है। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 22/3, टिम सीफर्ट (4), रोस टेलर (1)
भारत के 164 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत हुई है। चार ओवर के अंदर ही मेजबान ने अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर की दूसरी ही गेंद पर सीफर्ट और ब्रूस के बीच आपसी तालमेल की कमी हुई और सैमसन के थ्रो पर राहुल ने ब्रूस को रनआउट कर दिया है।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने किया दूसरा ओवर। बुमराह की शानदार शुरुआत, ओवर की तीसरी ही गेंद पर मार्टिन गप्टिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। गप्टिल ने छह गेंदों में दो रन बनाए।
भारत के 164 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से अनुभवी जोड़ी कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ने पारी की शुरुआत की है।
श्रेयस अय्यर की किस्मत ने दो बार दिया उनका साथ। अय्यर पहले 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट होने से बचे और फिर दो ओवर के बाद 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच होने से बचे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 117/2, श्रेयस अय्यर (18), रोहित शर्मा (47)
राहुल के आउट होने बाद श्रेयस अय्यर एक बार फिर से चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/2, श्रेयस अय्यर (05), रोहित शर्मा (44)
राहुल के बाद अब रोहित ने पकड़ी रफ़्तार। सेंटनर के ओवर में राहुल के साथ मिलकर बटोरे 15 रन। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर: 84/1, केएल राहुल (42), रोहित शर्मा (35)
एक बार फिर से मौके का फायदा नहीं उठा पाए संजू सैमसन। कुग्लेईन के ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने हवा में शॉट खेला और शार्ट कवर की दिशा में सीधा सेंटनर को कैच दे बैठे। आउट होने से पहले सैमसन ने पांच गेंदों में दो रन बनाए।
भारत की तरफ से केएल राहुल और संजू सैमसन ने की है पारी की शुरुआत। साउदी के ओवर की दूसरी ही गेंद पर राहुल ने शानदार चौका लगाकर खाता खोला। भारत का स्कोर: 8/0, केएल राहुल (6), संजू सैमसन (2)
रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त कहा है की वे आज तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।