फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे टी20 के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव: पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले वैभव बाहर, भुवनेश्वर को आराम

Fri, 30 Oct 2026 12:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है।
  • भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को चौथे टी20 के लिए मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। वैभव ने पिछले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी और दोनों के बीच दमदार साझेदारी हुई थी। हालांकि, उन्हें चौथे टी20 में मौका नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस ने फिर जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रेयस कप्तान के तौर पर शुरुआती 25 में से 19 टॉस जीत चुके हैं। ये इस समय किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक बार टॉस जीतना है। पूर्ण सदस्य देशों में श्रेयस के बाद डेरेन सैमी और सलमान आगा ने सर्वाधिक टॉस जीते हैं। सैमी और आगा ने 17-17 बार टॉस जीते हैं। 

ईशान की वापसी 
चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन की वापसी हुई है। ईशान चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर थे। ईशान की जगह इन दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था, लेकिन ईशान की वापसी होते ही वैभव प्लेइंग-11 से बाहर हो गए। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर मयंक यादव को मौका दिया गया है। भारत एक बार फिर तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। मयंक के अलावा अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव पर तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा है। भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी, लेकिन तीन मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में टीम प्रबंधन बेंच स्ट्रेंग्थ को परखना चाहता है। न्यूजीलैंड ने भी मैच के लिए एक बदलाव किया है। कीवी टीम में काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव। 
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें