फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 3rd T20 Weather: क्या बारिश की वजह से रद्द होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20? जानें मौसम का हाल

Tue, 22 Nov 2022 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी बल्लेबाजों को पिच से भरपूर मदद मिलेगी। हालांकि, बारिश इस मैच में भी बाधा बन सकती है, लेकिन मैच का नतीजा आने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच नेपियर में है। बारिश की वजह से यह मैच तय समय पर नहीं शुरू हो सका, लेकिन थोड़ी देर बाद ही टॉस हुआ और अब पूरे 20-20 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 65 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं मैच के दौरान नेपियर का मौसम कैसा रहेगा।
विज्ञापन

तीसरे टी20 के जरिए सीरीज के विजेता का फैसला होगा। यह मैच बेनतीजा होने पर या भारत के जीतने पर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराना चाहेगी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका था। इसके बाद दूसरे मैच में भी बारिश की वजह से 27 मिनट तक खेल रुका रहा था। हालांकि, इसकी वजह से ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई थी। अब तीसरे मैच में भी बारिश विलेन बन सकती है। 

नेपियर में कैसा है मौसम?
नेपियर में मैच वाले दिन बारिश की संभावना 70 फीसदी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से पहले  बारिश की संभावना जताई गई थी और वैसा ही हो भी रहा है और इसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। वहीं, रात में भी बारिश की संभावना 70 फीसदी ही है। ऐसे में बारिश दूसरी पारी में खलल डाल सकती है। हालांकि, मैच नतीजा निकलाने के लिए दोनों पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है। ऐसे में मैच का नतीजा निकलने की संभावना काफी ज्यादा है। 

कैसी रहेगी पिच?
नेपियर का मैदान हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में भी रनों की बरसात होने की संभावना है। दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन

क्या है रिकॉर्ड?
नेपियर के मैदान पर अब तक चार टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और दो मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। ऐसे में इस मैदान में टॉस की अहमियत न के बराबर है। न्यूजीलैंड की टीम ने यहां चार मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है। भारतीय टीम पहली बार इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें