फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, जानें कब-कहां देखें मैच

Wed, 01 Feb 2023 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप यह मैच कब और कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मैच जीत दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमें तीसरा मैच जीतने की कोशिश करेंगी। 
विज्ञापन


इस सीरीज के दोनों मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रांची और लखनऊ में पिच से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिली थी। अहमदाबाद में बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है, लेकिन यहां हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद रही है।

इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। ऐसे में तीसरे मैच का भी रोमांचक होना तय है। आइए जानते हैं तीसरे टी20 के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच एक फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी फ्री डिश पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें