फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highlights, IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर 63/0, भारत को 179 रन की बढ़त

Sat, 29 Feb 2020 03:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

IND vs NZ 2nd Test Match Live Score:  न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लॉथम (27) और ब्लंडेल (29) रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 242 रन पर सिमट गई। पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, पुजारा और विहारी ने भी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:26 PM, 29-Feb-2020

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लॉथम (27) और ब्लंडेल (29) रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन के आखिरी सत्र में बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेला और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी

भारतीय टीम 242 रन पर सिमट गई। कीवी गेंदबाजों ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी की। पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, पुजारा और विहारी ने भी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।

11:59 AM, 29-Feb-2020

न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत

कीवी सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दूसरी और भारतीय गेंदबाजों को अब तक विकेट नहीं मिला है। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49/0, लॉथम (16) और ब्लंडेल (25)

11:31 AM, 29-Feb-2020

विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज

 लेथम-ब्लंडेल क्रीज पर जमे हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में है। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 35/0, लेथम (12) और ब्लेंडल (16)

विज्ञापन
11:05 AM, 29-Feb-2020

छह ओवर के बाद

टॉम लेथम और ब्लेंडल संभल कर भारतीय आक्रमण को खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 18/0, लेथम (5) और ब्लेंडल (6)

10:45 AM, 29-Feb-2020

कीवी पारी शुरू

कीवी पारी की शुरुआत टॉम लेथम और ब्लेंडल ने की। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। दूसरा ओवर उमेश यादव ने फेंका। न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0 , लेथम (2) और ब्लेंडल (0)

विज्ञापन
10:26 AM, 29-Feb-2020

भारतीय पारी

न्यूजीलैंड-भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 242 रन पर सिमट गई। कीवी गेंदबाजों ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने पारी ओपन की, लेकिन एक बार फिर से भारत की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल नहीं हो पई। भारत को पहला झटका 30 रन के कुल स्कोर पर लगा जब मयंक अग्रवाल सात रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, लेकिन वे भी लंच से पहले अपना विकेट जैमीसन को थमा बैठे। इसके बाद पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला, लेकिन लंच के बाद विराट कोहली साउदी ने एलबीडब्लू किया। विराट तीन रन बनाकर आउट हुए। रहाणे सात रन पर चलते बने, लेकिन पुजारा ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने विहारी के साथ मिलकर 81 रन जोड़े।

पुजारा ने 54 और विहारी ने 55 रन की पारी खेली। लंच के बाद का सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। बल्लेबाजों ने 109 रन जोड़े, लेकिन चायकाल के बाद भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई। आखिरी में शमी ने 16 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैमिसन ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली।

10:07 AM, 29-Feb-2020

भारत के आठ विकेट गिरे

ऋषभ पंत के आउट होने के तुरंत बाद उमेश यादव भी चलते बने। पंत 12 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने। भारत का स्कोर- 215/8, शमी (3) और जडेजा (8)

09:53 AM, 29-Feb-2020

पुजारा आउट

चायकाल के बाद के दूसरे ओवर में भारत को छठा झटका लगा। जैमिसन ने शॉर्ट गेंद फेंकी, पुजारा हूक शॉट खेलने के लिए गए पर सफल नहीं हुई और अपना विकेट गंवा बैठे। पुजारा ने 54 रन बनाए। भारत का स्कोर- 198/6, पंत (3) और जडेजा (0)

09:28 AM, 29-Feb-2020

टी-ब्रेक

चायकाल से ठीक पहले हनुमा विहारी के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा। विहारी ने 55 रन की शानदार पारी खेली और पुजारा के साथ मिलकर 81 रन की साझेदारी की। लंच के बाद का सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। बल्लेबाजों ने 109 रन जोड़े। हालांकि लंच के ठीक बाद साउदी ने विराट को आउट किया और रहाणे का विकेट भी गिरा, लेकिन पुजारा और विहारी ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत के स्कोर को 194 तक पहुंचा दिया। पुजारा क्रीज पर 55 रन बनाकर मौजूद हैं।

09:11 AM, 29-Feb-2020

क्रीज पर जमे पुजारा-विहारी

पारी के 51वें ओवर में हनुमा विहारी पर तीन चौके जड़ दिए। इस ओवर से कुल 12 रन आए। विहारी ने अब अपनी आंखें जमा ली हैं। पुजारा और विहारी के बीच 60 रन की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर- 178/4, पुजारा (53) और विहारी (39)

08:47 AM, 29-Feb-2020

न्यूजीलैंड में पुजारा का पहला पचासा

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को बेहतरीन अंदाज में निखारते हुए न्यूजीलैंड की जमीन पर अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने 118 गेंदे खेली। पुजारा की यह 25वीं टेस्ट हाफ सेंचुरी है। विहारी और पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हो चुकी है।  भारत का स्कोर- 150/4, पुजारा (50) और विहारी (18)

08:18 AM, 29-Feb-2020

पुजारा अर्धशतक के करीब

चेचेश्वर पुजारा भारतीय पारी को बेहतरीन अंदाज में संवार रहे हैं। एक छोर से लगातर विकेट गिर रहे हैं, लेकिन दूसरी और पुजारा जमे हैं और स्कोर बोर्ड को चला रहे हैं। भारत का स्कोर- 142/4, पुजारा (46) और विहारी (10)

07:56 AM, 29-Feb-2020

न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता

साउदी ने एक बार फिर से अपनी गेंद से जलवा बिखेरा है। 32वें ओवर की पहली गेंद पर रहाणे को स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच कराकर कीवी टीम को चौथी सफलता दिलाई। रहाणे सात रन बनाकर आउट हुए। साउदी ने गेंद को ऑफ स्टंप के लाइन में बेहतरीन स्विंग कराया, रहाणे डिफेंड के लिए गए, लेकिन गेंद ने तेजी से कांटा बदला और बल्ले को छू कर स्लिप में चली गई। भारत का स्कोर- 120/4, पुजारा (31) और विहारी (3)

07:40 AM, 29-Feb-2020

31 ओवर के बाद

31 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 111 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रहाणे और पुजारा मौजूद हैं। पुजारा ने इस मैच में भारतीय पारी को अभी तक संभाला हुआ है। भारत का स्कोर- 111/3, पुजारा (29) और रहाणे (7)

07:15 AM, 29-Feb-2020
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट आउट

लंच के बाद का पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने मेडन फेंका। इसके बाद टिम साउदी गेंदबाजी के लिए आए और भारत को तीसरा झटका दिया। 24वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्लू आउट हुए, हालांकि विराट ने डीआरएस लिया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। विराट तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर- 85/3, पुजारा (15) और रहाणे (0)

06:32 AM, 29-Feb-2020

लंच तक भारत का स्कोर 85/2

पहले सेशन का खएल खत्म हो चुका है। लंच तक भारत ने 23 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। 30 रन के स्कोर पर भारत का मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा, जबकि 80 रन के स्कोर पर भारत का पृथ्वी शॉ (54) के रूप में दूसरा विकेट गिरा। शॉ ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

06:19 AM, 29-Feb-2020

अर्धशतकीय पारी खेलकर शॉ आउट, भारत को दूसरा झटका

19.1 ओवर में भारत को पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा। 18.2 ओवर्स में उन्होंने 61 गेंदों में छक्के साथ साथ अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक था। जेमिसन ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 20 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 83/2...चेतेश्वर पुजारा 13 और विराट कोहली 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:59 AM, 29-Feb-2020

शॉ अर्धशतक के करीब

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने अर्धशतक के करीब हैं। इस समय वह 44 रन पर खेल रहे हैं। 16 ओवर्स के बाद टीम इंडिया का स्कोर 64/1..पृथ्वी शॉ 44 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

05:44 AM, 29-Feb-2020

ड्रिंक्स ब्रेक तक भारत का स्कोर 50 रन

ड्रिंक्स ब्रेक तक भारत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए थे। 13 ओवर्स के बाद टीम इंडिया का स्कोर 58/1...पृथ्वी शॉ 43 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

05:32 AM, 29-Feb-2020

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 40/1

10 ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 30 और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

05:16 AM, 29-Feb-2020

भारत का पहला विकेट गिरा

छठे ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने टीम इंडिया की उम्मीदों को पहला झटका दे दिया। बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (7) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, अग्रवाल ने DRS की मांग की लेकिन डीआरएस का निर्णय न्यूजीलैंड के पक्ष में गया। इसी के साथ ही भारत ने अपना DRS गंवा दिया। बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए हैं। 

04:54 AM, 29-Feb-2020

दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 6/0

दो ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर छह रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 1 और पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

04:48 AM, 29-Feb-2020

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की तरफ से मंयक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ओपनिंग कर रहे हैं। पहले ओवर में एक भी रन नहीं आए। अग्रवाल और शॉ की जोड़ी को अच्छी शुरुआत देनी होगी। 

04:39 AM, 29-Feb-2020

राष्ट्रगान हो रहा है

मैदान पर दोनों ही टीम के खिलाड़ी के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं। अब से कुछ ही मिनटों बाद पहली गेंद फेंकी जाएगी। यह मुकाबला तय समय से 45 मिनट की देरी से शुरू हो रहा है। बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हुई।

04:18 AM, 29-Feb-2020

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एजाज पटेल की जगह नील वैग्नर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वही, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपी प्लेइंग इलेवन में दो वदलाव करते हुए इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव और आर अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है। 

03:44 AM, 29-Feb-2020

4:15 बजे होगा टॉस

बारिश की वजह से मैच के शुरू होने में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि सवा चार बजे (4:15) टॉस होगा और मैच की पहली गेंद चार बजकर 45 मिनट पर फेंकी जाएगी। 

03:33 AM, 29-Feb-2020

बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जाना। बारिश की वजह इसे इस मैच में टॉस में देरी हो रही है। फिल मैदान से कवर्स हटाया गया है। अब से कुछ ही देर में टॉस होने की संभावना है। 

03:23 AM, 29-Feb-2020

घास वाली पिच पर उछाल भी रहेगा

जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकता है क्योंकि बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल का बेसिन रिजर्व में खास उपयोग नहीं किया गया था। वैग्नर की वापसी के बाद टीम प्रबंधन के लिए जैमिसन को बाहर करना मुश्किल होगा जिन्होंने पदार्पण पर ही शानदार प्रदर्शन किया। विकेट पर काफी घास है और क्यूरेटर के अनुसार उसमें पर्याप्त उछाल है। बोल्ट इसी तरह की पिच चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों के लिहाज से देखें तो पिच पर घास उत्साहवर्द्धक है। उम्मीद है कि विकेट ऐसा ही रहेगा। बादल छाए रहने और इस तरह के विकेट पर सीम और स्विंग मिलेगी।’

03:20 AM, 29-Feb-2020

बुमराह की फॉर्म चिंताजनक

भारतीयों के लिए बल्लेबाजी ही चिंता नहीं है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पहले मैच में खराब प्रदर्शन भी चिंता का विषय है। उनकी लेंथ सही नहीं थी और वे निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी समेटने में नाकाम रहे थे। अपने चार साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में बुमराह पहली बार खराब दौर का सामना कर रहे हैं। अंतिम एकादश में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है।

03:18 AM, 29-Feb-2020

नील वैग्नर बन सकते हैं भारतीय टीम के लिए खतरा

शॉर्ट पिच गेंदों के उस्ताद नील वैग्नर की इस मैच में वापसी हुई है और वह टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइली जैमिसन के साथ मिलकर 'राउंड द विकेट' गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को निशाना बना सकते हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि रहाणे, हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा में से कोई सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करे। इनकी रक्षात्मक बल्लेबाजी से कोहली पर दबाव पड़ता है।

03:16 AM, 29-Feb-2020

वेलिंगटन टेस्ट में भारत को मिली थी 10 विकेट से हार

वेलिंगटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हेगले ओवल की घसियाली पिच पर शनिवार को विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने एक मैच को छोड़कर अब तक सभी मैच जीते हैं। 

03:13 AM, 29-Feb-2020

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), उमेश यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और जसप्रती बुमराह।

न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, बीजे वॉटलिंग (विकेटकीपर), काइली जैमिसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर।

03:10 AM, 29-Feb-2020

Highlights, IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर 63/0, भारत को 179 रन की बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट हार की चुकी टीम इंडिया की निगाहें इस टेस्ट को जीतने और सीरीज में बराबरी करने पर होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें