फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highlights, IND vs NZ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती सीरीज

Mon, 02 Mar 2020 09:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live Cricket Score: बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:49 AM, 02-Mar-2020

जैमीसन बने मैन ऑफ द मैच

अपनी पहली सीरीज खेल रहे काइल जैमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 6 फीट 8 इंच लंबे इस गेंदबाज ने पहली पारी में जहां 5 विकेट चटकाए तो नौवें क्रम पर आकर बल्ले से अहम 49 रन बनाए।
 

08:44 AM, 02-Mar-2020

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की दूसरी हार

भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी हार झेलनी पड़ी। दोनों ही हार इसी सीरीज में आई। न्यूजीलैंड ने 120 अंक हासिल किए और अब उसके ऑस्ट्रेलिया के बराबर 360 अंक हो गए हैं। भारत 9 मैच में सात जीत और दो हार के साथ अब भी शीर्ष पर बरकरार है।
 

08:41 AM, 02-Mar-2020

दूसरे पायदान पर पहुंचा न्यूजीलैंड

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गई। भारतीय टीम जहां 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार है तो कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए दूसा पायदान हथिया लिया है।
 

विज्ञापन
08:18 AM, 02-Mar-2020

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराया

बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे व आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई।
 

इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

08:07 AM, 02-Mar-2020

न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए केवल 7 रन

2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड को अब यहां से केवल सात रन की दरकार है। 34 ओवर्स के बाद कीवी टीम का स्कोर 125/3. 

विज्ञापन
08:03 AM, 02-Mar-2020

अर्धशतकीय पारी खेलकर ब्लंडेल आउट

जसप्रीत बुमराह ने 32.5 ओवर्स में टॉम ब्लंडेल को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। ब्लंडेल ने 113 गेंदों में आठ चौके की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 33 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 121/3.

07:58 AM, 02-Mar-2020

टॉम ब्लंडेल की फिफ्टी

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने इसके लिए 110 गेंदों का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्के लगाए। पहली पारी में उन्होंने 30 रन बनाए थे। 

07:53 AM, 02-Mar-2020

न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

30.6 ओवर्स में जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को दूसरी कामयाबी दिलाई। विलियमसन केवल पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में भी बुमराह ने विलियमसन को अपना शिकार बनाया था। कप्तान ककेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर क्रीज पर आए हैं।

07:48 AM, 02-Mar-2020

ड्रिंक्स तक न्यूजीलैंड का स्कोर 108/1

न्यूजीलैंड इस टेस्ट को जीतने के बेहद करीब है। ड्रिंक्स ब्रेक तक न्यूजीलैंडने एक विकेट के नुकसान 108 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल 47 और केन विलियमसन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:38 AM, 02-Mar-2020

उमेश ने भारत को दिलाई पहली सफलता 

28वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उमेश ने टॉम लाथम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। लाथम ने 74 गेंदों में 10 चौके की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए लाथम और ब्लंडेल के बीच 103 रन की शतकीय साझेदारी हुई। लाथम के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। 28 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 103/1.

07:34 AM, 02-Mar-2020

टॉम लाथम ने जड़ा अर्धशतक

पहली पारी में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले टॉम लाथम ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 26.1 ओवर्स में चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। यहां से न्यूजीलैंड इस टेस्ट को जीतने के बेहद करीब है। 

07:08 AM, 02-Mar-2020

पहले विकेट की तलाश में भारत

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की है। 21 ओवर्स के बाद कीवी टीम ने बिना किसी विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं। इस वक्त टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। किसी भी हाल में भारतीय गेंदबाजों को विकेट चटकाने की आवश्यकता है। टॉम लाथम 42 और टॉम ब्लंडेल 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

06:50 AM, 02-Mar-2020

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने 17 ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 20 और टॉम ब्लंडेल 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। यहां से इस मैच को जीतने के लिए कीवी टीम को 73 रन की जरूरत है।

06:08 AM, 02-Mar-2020

लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 46/0

तीसरे दिन की सुबह न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के जल्दी आउट कर अपनी दूसरी पारी खेलनी शुरू की। लंच तक न्यूजीलैंड ने 15 ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट को जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 86 रनों की दरकार है। 

05:43 AM, 02-Mar-2020

10 ओवर्स के बाद कीवी टीम का स्कोर 31/0

तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 10 ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 15 और टॉम ब्लंडेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:24 AM, 02-Mar-2020

पांच ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 15/0

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने सधी शुरुआत की है। पांच ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 10 और टॉम ब्लंडेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:03 AM, 02-Mar-2020

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू

टीम इंडिया के 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। टॉम लाथम 0 और टॉम ब्लंडेल 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डाला और यह ओवर मेडन रहा। 

04:58 AM, 02-Mar-2020

क्राइस्टचर्च टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 132 रन की दरकार

तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी महज 124 रन पर सिमट गई। इसके साथ इस मुकाबले को जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 132 रन की दरकार है। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी 242 रन सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, तीसरे दिन टीम इंडिया केवल 10 ओवर्स ही खेल पाई और भारत के खाते में केवल 34 रन आए। 

04:37 AM, 02-Mar-2020

भारत के नौ विकेट गिरे

टीम इंडिया की दूसरी पारी जल्ह ही खत्म होने वाली है। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम कीवियों के आगे घुटने टेकती नजर आई। तीसरे दिन के शुरुआत में भी भारतीय टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। शमी ने आउट होने के साथ ही टीम इंडिया के नौ विकेट गिर चुके हैं। टिम साउथी ने शमी को अपना शिकार बनाया। 

04:22 AM, 02-Mar-2020

भारत का आठवा विकेट गिरा

तीसरे दिन की शुरुआत टीम इंडिया की बेहद खराब रही। 10 रन के अंदर टीम इंडिया के दो विकेट गिर गए। साउथी ने पहले हनुमा विहारी को अपना शिकार बनाया। फिर बोल्ट ने पंत को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पंत के बल्ले से केवल चार रन निकले। टीम इंडिया दूसरी पारी में पूरी तरह लड़खड़ गई। 41 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 104/8...रविंद्र जडेजा 2 और मोहम्मद शमी 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:16 AM, 02-Mar-2020

भारत को लगा सातवां झटका, साउथी ने टीम को दिलाई दिन की पहली कामयाबी

तीसरे दिन के शुरुआत में ही टीम इंडिया को हुनमा विहारी के रूप में सातवां झटका लगा। टिम साउथी ने न्यूजीलैंड को तीसरे दिन की पहली कामयाबी दिलाई। साउथी ने 38.4 ओवर्स में विहारी को विकेटकीपर वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

03:42 AM, 02-Mar-2020

भारतीय टीम ने दूसरे दिन दूसरी पारी में 36 ओवर्स का खेल खेला था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हुनमा विहारी 5 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन का खेल टीम इंडिया ने 90/6 से आगे खेलना शुरू किया है।

03:37 AM, 02-Mar-2020

पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ 14 रन पर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी है। एक बार फिर से वो बड़े स्कोर बनाने में असफल रहे। वेलिंग्टन टेस्ट में भी विराट का बल्ला खामोश रहा था।

03:34 AM, 02-Mar-2020

दूसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी खलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। महज 84 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे दिन सर्वाधिक तीन विकेट झटके थे। 

03:30 AM, 02-Mar-2020

Highlights, IND vs NZ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती सीरीज

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया की पहली पारी 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 पर सिमटी। वहीं, दूसरी पारी में टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। इस तरह भारतीय टीम को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में सात और कुल 97 रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया तीसरे दिन यानी आज का खेल 90/6 से आगे खेलना शुरू करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें