फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: हैमिल्टन में 13 साल से नहीं जीता भारत, बारिश डाल सकती है खलल, टॉस भी रहेगा अहम

Sat, 26 Nov 2022 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन

सार

Hamilton Weather Forecast, India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे फॉर्मेट में 111 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने इसमें से 55 मैच जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और पांच मुकाबले बेनतीजे रहे।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे रविवार को हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में रविवार को होने वाला मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है। सेडोन पार्क में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

टीम इंडिया ने यहां सात वनडे खेले हैं और उसे छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, भारतीय टीम को यहां एकमात्र जीत 2009 में मिली थी। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था। 2009 के बाद से भारतीय टीम ने यहां लगातार चार मैच गंवाए हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे फॉर्मेट में 111 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने इसमें से 55 मैच जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और पांच मुकाबले बेनतीजे रहे। भारत ऐसी पहली टीम है जिसके खिलाफ न्यूजीलैंड ने वनडे में 50 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच वनडे मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को पांचों मैच में हराया है। 

हैमिल्टन के सेडोन पार्क में टॉस फैक्टर भी अहम रहता है। यहां खेले गए 37 वनडे मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम 13 मैचों में जीती है। वहीं, बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 22 मैचों में जीत हासिल हुई है। दो मैच बेनतीजे रहे हैं। ऐसे में कप्तान धवन उम्मीद कर रहे होंगे कि सिक्का का फैसला उनके पक्ष में आए। सेडोन पार्क में दो बार 300+ का टारगेट चेज हो चुका है। 

Seddon Park: History, Capacity, Events & Significance
विज्ञापन

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना है। मौसम बताने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे और हैमिल्टन के समयानुसार दोपहर ढाई बजे 40 से 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है। स्थानीय समयानुसार दोपहर दो से तीन, शाम पांच से छह और रात सात से आठ बजे के बीच 60 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की संभावना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें