फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में अभी भी 39 रन पीछे

Sun, 23 Feb 2020 12:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट स्कोर: वेलिंग्टन टेस्ट का तीसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। मेजबान ने पहली पारी में लड़खड़ाने के बाद अपने नीचले क्रम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण पारियों के आधार पर 183 रनों की बढ़त के साथ 348 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई और 113 रन पर चार विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत की तरफ से रहाणे और विहारी क्रीज पर बने हुए हैं और टीम अभी भी 39 रन से पीछे है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:14 PM, 23-Feb-2020

तीसरे दिन का खेल खत्म

पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 144/4 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (25) और हनुमा विहारी (15) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अभी भी 39 रन पीछे है। 

इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया और पहली ही गेंद पर बुमराह के हाथों वाटलिंग का विकेट गंवा बैठी। मेजबान टीम ने अपने आखिरी तीन खिलाड़ियों के दम पर पहली पारी में 183 रनों की बढ़त के साथ 348 रन बनाए। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और उसने ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी के आगे 113 रन पर ही शुरुआत के चार विकेट गंवा दिए। हालांकि दिन के अंत में रहाणे और विहारी ने भारतीय पारी को संभाला और एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए तो वहीं कीवियों की तरफ से बोल्ट ने तीन विकेट चटकाए। 
 


 

12:09 PM, 23-Feb-2020

भारत 39 रन पीछे

वेलिंग्टन टेस्ट में फिलहाल न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत के चार विकेट गिरा चुकी है। अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की जोड़ी ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला और तीसरे दिन के अंत तक कोई अतिरिक्त विकेट नहीं गिरने दिया। न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अभी भी 39 रन पीछे है और उसके छह विकेट बाकी हैं।  

 

12:01 PM, 23-Feb-2020

रहाणे और विहारी पर जिम्मेदारी

भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बाद उबरने की कोशिश में लगी हुई है। शुरुआती चार विकेट गंवाने के बाद अब टीम की पूरी जिम्मेदारी उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के कंधों पर है और दोनों उसे बखूबी निभा भी रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने अब तक 100 से अधिक गेंदे खेल ली है और 27 रन जोड़े हैं। भारत का स्कोर- 140/4, रहाणे (25) और हनुमा विहारी (11)

विज्ञापन
11:10 AM, 23-Feb-2020

बोल्ट का कहर

भारतीय टीम के लिए कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। दूसरी पारी में बोल्ट ने अब तक भारत के टॉप तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। बोल्ट अब तक 14 ओवर की गेंदबाजी में पांच मेडेन के साथ 25 रन देकर तीन विकेट चटका चुके हैं। 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर: भारत का स्कोर- 126/4, रहाणे (13) और हनुमा विहारी (09)

10:33 AM, 23-Feb-2020

विराट फिर से फेल

भारतीय टीम फिर से मुश्किल में आ गई है। टीम इंडिया ने अब अपने कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट गंवा दिया है। विराट एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे और 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को बोल्ट ने अपनी शॉट गेंद से फंसाया। भारतीय टीम अभी भी 68 रन पीछे। भारत का स्कोर- 114/4,  रहाणे (09) और हनुमा विहारी (01)

विज्ञापन
10:06 AM, 23-Feb-2020

मयंक लौटे पवेलियन

भारत एक बार फिर से मुश्किल में नजर आ रही है। दूसरी पारी में उसने 100 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अच्छी लय में नजर आ रहे मयंक को साउदी ने आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। आउट होने से पहले मयंक ने 99 गेंदों में 58 रन बनाए। भारत का स्कोर- 96/3, विराट (12) और रहाणे (0)

09:46 AM, 23-Feb-2020

विराट और मयंक क्रीज पर

पुजारा के आउट होने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। विराट ने मयंक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। भारत का स्कोर- 92/2 , मयंक (54) और विराट (12)

09:13 AM, 23-Feb-2020

चायकाल से पहले पुजारा आउट

एक अच्छी साझेदारी के बाद भारत को चायकाल से पहले बड़ा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा को अपनी अंदर जाती गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा ने मयंक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। पुजारा ने आउट होने से पहले 81 गेंदों में 11 रन बनाए। फिलहाल मयंक अग्रवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। चायकाल तक भारत 105 रन पीछे, भारत का स्कोर- 78/2 , मयंक (52) और विराट (00)
 

 

09:00 AM, 23-Feb-2020

मयंक का अर्धशतक

मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। एजाज पटेल की गेंद पर मयंक ने चौका मारकर अर्धशतक जड़ा। मयंक ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अब तक 45 रन जोड़े हैं। भारत का स्कोर- 72/1 , मयंक (51) और पुजारा (06)

08:31 AM, 23-Feb-2020

भारत के 50 रन

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं, हालांकि टीम अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के आधार पर 129 रन से पीछे है। भारत की तरफ से पुजारा और मयंक पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत का स्कोर- 54/1 , मयंक (33) और पुजारा (06)

08:09 AM, 23-Feb-2020

ड्रिंक्स ब्रेक

पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी संभलकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 16 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर क आधार पर 140 रन से पीछे है। 17 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर- 43/1 , मयंक (26) और पुजारा (03)

07:29 AM, 23-Feb-2020

भारत को लगा पहला झटका

भारतीय पारी ओपन करने आए पृथ्वी शॉ पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी सस्ते में ही आउट हो गए। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पहला झटका दिया। भारत का स्कोर- 30/1 , मयंक (16) और पुजारा (0)

06:59 AM, 23-Feb-2020

पृथ्वी शॉ और मंयक अग्रवाल ने भारत की दूसरी पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी ने गेंदबाजी की कमान संभाली है। मयंक ने चौके के साथ ही अपना खाता खोला। भारत का स्कोर- 5 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर, मयंक (4) और पृथ्वी (1) 

06:19 AM, 23-Feb-2020
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड ऑलआउट

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले 348 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 183 रन की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया और पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने वाटलिंग को आउट कर भारत को सफलता दिलाई। इसके बाद इशांत शर्मा ने टीम साउदी को आउट कर तीसरे दिन भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जैमिसन और ग्रैंडहोम ने मिलकर कीवी पारी को संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की और स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाया। जैमिसन 44 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। ग्रैंडहोम ने भी 43 रन की पारी खेली और आखिरी में ट्रेंट बोल्ट ने 38 रन तेजी से बनाए।

इससे पहले दूसरे दिन कीवी कप्तान केन विलियमसन (89) और रॉस टेलर (44) की 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज इशांत शर्मा रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए। यह 11वां मौका था जब इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लिए हैं। अश्विन को तीन विकेट मिले और शमी-बुमराह के खाते में भी एक-एक विकेट गए।
 

06:05 AM, 23-Feb-2020

लंच को थोड़ी देर के लिए टाला गया

नौ विकेट गिरने के कारण अंपायरों ने लंच से पहले खेल को थोड़ी देर और जारी रखने का फैंसला किया है। ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए ट्रेंट बोल्ट जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इशांत के एक ओवर में 11 रन आए।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 345/9, एजाज (4) और  बोल्ट (31)। कीवी टीम की बढ़त अब 180 रन की हो गई है।

05:33 AM, 23-Feb-2020

भारत को मिली सफलता

91वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने जैमिसन को हनुमा विहारी के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को आठवीं सफलता दिलाई। जैमिसन 44 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 300/8, एजाज (4) और ग्रैंडहोम (33)। कीवी टीम की बढ़त अब 135 रन की हो गई है।

05:15 AM, 23-Feb-2020

जैमिसन और ग्रैंडहोम जमे

जैमिसन और ग्रैंडहोम के बीच आठवें विकेट लिए 51 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों आसानी से रन बटोर रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त अब 123 रन की हो गई है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 288/7, जैमिनसन (39) और ग्रैंडहोम (30)।

04:47 AM, 23-Feb-2020

कप्तान कोहली ने ली नई गेंद

80 ओवर के बाद नई गेंद आई और कप्तान कोहली लेकर उसे जसप्रीत बुमराह के हाथों में थमा दी है, लेकिन स्विंग देखने को नहीं मिल रही है। इस ओवर से आठ रन आए।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 258/7, जैमिनसन (15) और ग्रैंडहोम (25)।

04:42 AM, 23-Feb-2020

बढ़त हुई मजबूत

भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 83 रन की बढ़त ले ली है। काइल जैमिसन रन बना रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द न्यूजीलैंड की पारी को समेटा जाए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 248/7, जैमिनसन (14) और ग्रैंडहोम (16)।

04:18 AM, 23-Feb-2020

साउदी आउट

न्यूजीलैंड की पारी की 75वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने टीम साउदी को आउट कर तीसरे दिन भारत को दूसरी सफलता दिलाई। गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, साउदी हवा में खेल बैठे और मोहम्मद शमी ने एक आसान सा कैच लपका। साउदी छह रन बनाकर आउट हुए।

04:01 AM, 23-Feb-2020
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने वाटलिंग को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। बुमराह ने एक शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी, जिसे वाटलिंग खड़े-खड़े खेल गए और गेंद बल्ले से लगकर विकेट के पीछे चली गई। वाटलिंग 14 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 217/6, साउदी (0) और ग्रैंडहोम (05)।

03:25 AM, 23-Feb-2020

तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। मैच में वापसी के लिए भारतीय गेंदबाजों को दम दिखाना होगा। देखने वाली बात यह होगी कि क्या आज पूरे दिन का खेल हो पाता है या नहीं।

03:00 AM, 23-Feb-2020

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में अभी भी 39 रन पीछे

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। वेलिंग्टन टेस्ट का दूसरा दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी ही समाप्त हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 216 रन बना लिए और भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 51 रन की बढ़त भी हासिल कर ली। टीम इंडिया की पहली पारी दूसरे दिन के पहले सत्र में 165 रन पर सिमट गई थी।

कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दूसरे दिन लंच से पहले अपनी पहली पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने मोर्चा संभाल लिया।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 216 रन बना लिए।

कीवी कप्तान केन विलियमसन (89) और रास टेलर (44) की 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बीजे वाटलिंग (14) और ग्रैंडहोम (04) रन बनाकर  दूसरे दिन नाबाद लौटे। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, वहीं शमी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे दिन का खेल सुबह चार बजे से शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें