वेलिंग्टन में अभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। लेकिन बीसीसीआई के अनुसार बारिश के रुकने पर भारतीय समयानुसार सुबह दस बजे पिच का निरीक्षण किया जाएगा।
वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट में बारिश शुरू हो गई है और पिच को कवर से ढकना पड़ा है। हालांकि अभी चायकाल है और मैच रुका हुआ है लेकिन मैच में थोड़ी देरी हो सकती है।
दोपहर की ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हुआ लेकिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। जेमीसन ने ओवर की शुरुआत की और ओवर की पहली ही गेंद पर हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। विकेटकीपर वाटलिंग को कैच देने से पहले विहारी ने 20 गेंदों में सात रन बनाए। भारत का स्कोर 101/5, अजिंक्य रहाणे-(28) और ऋषभ पंत (0)
कीवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर कीर्तिमान रचा है। आज टेलर अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 35 साल के टेलर ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
मयंक अग्रवाल और रहाणे भारतीय पारी को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मंयक काफी देर से क्रीज पर मौजूद हैं और अब वह थोड़ी आसानी से रन बना रहे हैं। गेंद में अभी भी चमक है और स्विंग हो रही है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/3, रहाणे-(21) और मयंक (34)
भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा का विकेट पहला टेस्ट खेल रहे कीवी गेंदबाज काइल जेमीसन लिया ने हासिल किया। कप्तान विराट कोहली सात गेंद पर दो रन बनाकर रॉस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई।
जेमीसन ने विराट कोहली को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए। जेमीसन ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी, ऑफ स्टंम्प के बाहर की गेंद थी, कोहली चेज करने के लिए गए और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पहले स्लिप में खड़े टेलर के हाथों में चली गई। अब रहाणे क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर- 44/3, रहाणे- (4) मयंक- (9)
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। जेमीसन ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। पुजारा 11 रन बनाकर आउट हुए। जेमीसन की बेहतरीन गेंद थी, जिसे पढ़ने में पुजारा सफल नहीं हो पाए, अब कोहली क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर-38/2, कोहली- (0) मयंक- (9)
पुजारा और मयंक संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ड्रिंक्स ब्रेक तक भारत ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। मयंक आठ रन बनाकर खेल रहे हैं और पुजारा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पहला झटका लगने के बाद पुजारा और मयंक आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंद बेहद ही स्विंग हो रही है। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर-28/1, पुजारा- (7) मयंक- (6)
पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वो टिम साउदी की गेंद को ड्राइव के लिए गए, लेकिन गेंद ने हवा में कांटा बदला और शॉ के स्टंप को ले उड़ी। भारत का स्कोर-18/1, पुजारा-(2) मयंक- (1)
भारतीय पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और मंयक अग्रवाल ने की। न्यूजीलैंड की ओर से आक्रमण की शुरुआत टिम साउदी ने की है। पहले ओवर से आए एक रन। भारत का स्कोर-1/0, पृथ्वी- (1) मयंक- (0)
1st Test. New Zealand XI: T Latham, T Blundell, K Williamson, R Taylor, H Nicholls, BJ Watling, C de Grandhomme, K Jamieson, T Southee, A Patel, T Boult https://t.co/tW3NpQr6Sl #NZvInd
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा।
दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
तेज हवाओं की वजह से वेलिंग्टन को विंडी वेलिंग्टन भी कहा जाता है। ऐसे में यहां फ्लैट पीच पर शुरुआती कुछ घंटों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। वेलिंग्टन की पिच शुरुआती दिनों में बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी करती है लेकिन बाद में बल्लेबाजों की मददगार हो जाती है।