न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने नाबाद 109, कप्तान टॉम लाथम ने 69 और हेनरी निकोल्स ने 78 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने दो और शमी-शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन अतिरिक्त दिए, यही उनकी हार का एक कारण भी बना।
हैमिल्टन में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में रॉस टेलर के नाबाद शतक के बूते कीवियों ने 11 गेंद पहले ही यह स्कोर पा लिया। इस तरह तीन मैच की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।
48वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। दूसरी ही गेंद पर मिचेल सेंटनर ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। न्यूजीलैंड को 14 गेंदों में सात रन चाहिए।
47वां ओवर करने जसप्रीत बुमराह आए हैं। ओवर से सिर्फ तीन रन आए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 14 रन बनाने हैं।
न्यूजीलैंड अब पूरी तरह मैच में आ चुकी हैं। टेलर और लाथम ताबड़तोड़ अंदाज मे बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब किसकी जीत होगी यह तय नहीं है। मैच रोमांच की ओर। दोनों के बीच 105 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मोहम्मद शमी 36वां ओवर करने आए इस ओवर में दो चौके लगे। ओवर से आए कुल 13 रन। इसके बाद जडेजा के ओवर भी महंगा साबित हुआ। जडेजा के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। कुल 15 रन आए इस ओवर से। 37 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 250/3, रॉस टेलर (73), टॉम लाथम (41)
कुलदीप लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। आज वो महंगे साबित हुए हैं। टॉम लाथम और टेलर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बीच टेलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।कुलदीप के इस ओवर से आए 14 रन। 34 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 210/3, रॉस टेलर (50), टॉम लाथम (22)
न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे। 25.3 ओवर में मोहम्मद शमी को चौका मारते हुए हेनरी निकोल्स ने टीम के लिए लगभग आधा सफर तय कर दिया।
15वां ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा ने 12 रन दे दिए। ओवर की शुरुआत गप्टिल ने चौके के साथ की तो आखिरी गेंद पर निकोल्स ने भी चौका जमाया। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/0, मार्टिन गप्टिल (31) और हेनरी निकोल्स (41)
पिछले दो ओवर में केवल 11 ही रन आए। आठवें ओवर में बुमराह ने एक रन दिया। मोहम्मद शमी द्वारा फेंके गए नौवें ओवर में भी केवल एक ही रन आया। 10वां ओवर फेंकने वाले शार्दुल ठाकुर ने नौ रन दिए। 10 ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 54/0, मार्टिन गप्टिल (15) और हेनरी निकोल्स (30)
मोहम्मद शमी के इस ओवर में 10 रन आए। सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43/0, मार्टिन गप्टिल (12) और हेनरी निकोल्स (23)
शार्दुल ठाकुर अपना पहला ओवर लेकर आए। इस ओवर में छह रन आया। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 33/0, गप्टिल 11, निकोल्स 14
पहला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। सामने हेनरी निकोल्स और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 7/0, गप्टिल 2, निकोल्स 5
विशेषज्ञ इस एकदिवसीय श्रृंखला की आवश्यकता को समझने में असफल रहे हैं। अत्यधिक क्रिकेट और काम का बोझ ही चोट को निमंत्रण दे रहा है। टेस्ट क्रिकेट में हमें ट्रेंट बोल्ट और रोहित शर्मा की टक्कर देखने को नहीं मिलेगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और अब रोहित को ऑस्ट्रेलिया में सीधे पारी की शुरुआत करनी होगी। लगता है कि विदेशी परिस्थितियों में परीक्षण किए बिना।
भारत के लिए बेहद बड़ा ओवर। नए बल्लेबाज केदार जाधव ने आते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। इस ओवर में टिम साउदी की जमकर धुनाई हुई। दूसरी गेंद में चौका, तीसरी पर छक्का, चौथी और छठी गेंद में भी चौका आया। साउदी ने अपने आखिरी चार ओवर में 56 रन दिए। 10 ओवर्स के कोटे में 2 विकेट लेकर 85 रन लुटाए। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 326/4, राहुल- 79, केदार जाधव-18
43वें ओवर में राहुल ने सेंटनर की गेंद पर एक रन लेकर 41 गेंदों में पचास रन पूरे किए।
40वां ओवर फेंकने आए टीम साउदी। उनके ओवर में अय्यर ने लगातार तीन चौके जड़े। साउदी को दोनों ही बल्लेबाज टार्गेट कर रहे हैं। इस ओवर से आए 15 रन। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/3, राहुल- 44 अय्यर- 83
अय्यर और केएल राहुल अब तेजी से रन बटोर रहे हैं। साउदी के अवर में राहुल ने लगातार दो छक्के जड़े दिए। ओवर से आए 14 रन। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 234/3, राहुल- 42 अय्यर- 69
अय्यर और राहुल अब आक्रामक शैली में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनो के बीच 51 रन की साझेदारी हो गई है। कीवी टीम एक विकेट की तलाश में है। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 207/3, राहुल- 26 अय्यर- 67
केएल राहुल ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ईश सोढ़ी गेंदबाजी करने के लिए आए। राहुल 35वें ओवर की दूसरी और तिसरी गेंद पर छक्का जड़ा। ओवर से आए 14 रन। भारत का स्कोर- 200/3, राहुल- 25 अय्यर- 59
ईश सोढ़ी के ओवर की दूसरी ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने सिंगल रन लेकर 49 गेंदों में अपने वन-डे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया।
विराट कोहली ने 28वें ओवर में एक रन लेकर अपने वन-डे करियर का 58वां अधर्शतक जड़ा, लेकिन अगले ही ओवर में इश सोढ़ी ने एक शानदार गुगली पर बोल्ड कर दिया। कोहली और अय्यर के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर- 156/3
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 89 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों ही बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं। भारत का स्कोर- 143/2, विराट- 48 अय्यर- 31
20वें ओवर की पहली गेंद पर भारत ने अपने 100 रन पूरे किए। विराट कोहली और अय्यर पारी को संभाल कर एक बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में थोड़ा समय लेने के बाद अब धीरे-धीरे दोनों खुलकर खेल रहे हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 107/2, विराट- 26. अय्यर- 18
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर ड्राइव खेलकर चौका लगाया। कोहली-अय्यर के बीच 23 गेंदों में 37 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों ने पारी को संभाला है। भारत का स्कोर- 80/2, विराट- 16. अय्यर-6
पृथ्वी शॉ के बाद अगले ही ओवर में मयंक अग्रवाल भी पवेलियन लौट गए। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक ने शॉट खेला और टॉम ब्लंडेल ने शानदार कैच लपका। वह 31 गेंदों में 32 रन बनाकर वापस लौटे अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर-60 /2, विराट-6. अय्यर-0
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर कॉलीन डिग्रैंडहोम ने पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया। मयंक और शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। शॉ 20 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अब क्रीज पर। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर- 50/1
शॉ और मंयक ने धीमी शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दोनों ही बल्लेबाजों पर दवाब बनाने की कोशिश की है, लेकिन शॉ और मयंक ने समझदारी भरे शॉट अभी तक खेले हैं। हामिश बेनेट के चौथे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर शॉ ने लगातार दो चौके लगाए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर- 26/0, पृथ्वी-13 मयंक-12
पहला ओवर मेडन- पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाज आज अपना वन-डे डेब्यू कर रहे हैं। कीवी टीम की ओर से टीम साउदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत का स्कोर- 0/0, पृथ्वी-0 मयंक-0
रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की युवा सलामी जोड़ी पारी ओपनिंग की कमान संभालेंगी। दोनों का यह वन-डे डेब्यू मैच है। मयंक ने टेस्ट में खुद को साबित किया है। अब बारी वन-डे की है। वहीं शॉ ने भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली हैं। टीम चाहेगी कि दोनों ही एक मजबूत शुरुआत दिलाए।