इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। जहां बुधवार को डबलिन में टीम इंडिया का 100 टी-20 मैच होगा तो विराट अपना 58वां मुकाबला खेलने उतरेंगे। दरअसल, 29 वर्षीय यह बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने से महज 17 रन दूर है। कोहली के नाम अब तक खेली T20 की 54 पारियों में 1983 रन दर्ज हैं।