फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के बल्लेबाज ने एमएस धोनी की तकनीक अपनाई और ऑस्ट्रेलिया को कर दिया चित

Wed, 27 Jun 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोस बटलर और एमएस धोनी
इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में शानदार शतक जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 122 गेंदों में 110 रन की उम्दा पारी खेली, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का वन-डे सीरीज में 5-0 से सफाया किया।
विज्ञापन

2 of 6
jos buttler
सीरीज का पांचवां वन-डे बेहद रोमांचक हुआ क्योंकि एक समय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन बटलर ने अकेले के दम पर बाजी पलटी और मेजबान टीम को यादगार जीत दिलाई। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 205 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के सामने 206 रनों का लक्ष्य था, लेकिन उसके 114 रन पर 8 विकेट गिर गए थे। फिर बटलर ने 122 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 110 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई। 
विज्ञापन

3 of 6
MS Dhoni
मैच के बाद बटलर ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। बटलर ने अपनी पारी के दौरान संयम व आक्रामक रूप का शानदार नमूना पेश किया। ठीक वैसे ही जैसे धोनी की बल्लेबाजी में कई बार देखा गया है। 27 वर्षीय बटलर ने कहा कि वह अपनी पारी के दौरान एमएस धोनी के बारे में सोच रहे थे, कि अगर भारतीय बल्लेबाज इन हालातों में बल्लेबाजी कर रहे होते तो क्या सोच रहे होते।

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दिए बयान में कहा, 'जब आप पिच पर होते हैं तब आप कुछ तो कर ही सकते हैं। मैं सिर्फ दबाव से पार पाने का प्रयास कर रहा था और सोच रहा था कि इन हालातों में एमएस धोनी क्या करते? वह ऐसी स्थिति में बेहद शांत और दबाव से दूर नजर आते हैं, इसलिए मैंने भी वैसा ही किया।'
विज्ञापन

5 of 6
jos buttler
गौरतलब है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान व युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पैन ने जोस बटलर को धोनी से ऊपर आंका था। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो ट्विटर पर एक पोल भी जारी कर दिया था, जहां उन्होंने फैंस से पूछा था कि तीन में से बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज कौन हैं? उन्होंने इस वोट के लिए तीन नाम दिए थे-  एमएस धोनी, जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
अब जब टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होने में थोड़ा ही समय बचा है, ऐसे में वॉन और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान समेत तमाम फैंस को पता चल जाएगा कि प्रदर्शन के आधार पर कौन सा विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया में इस समय सर्वश्रेष्ठ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें