फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: कहीं राहुल तेवतिया पर भारी न पड़ जाए 'मन की बात', पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने दी अहम सलाह

Tue, 21 Jun 2022 08:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने गुजरात के लिए आईपीएल 2022 में फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान 15 जून को किया था। इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। 17 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की तो वापसी हुई, लेकिन गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को नहीं चुना गया। तेवतिया ने गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर तेवतिया निराश थे। उनका दर्द ट्विटर पर छलका था। उन्होंनेअपने दुख को जाहिर किया था। तेवतिया ने ट्वीट किया था, 'उम्मीदें दर्द देती हैं।' उनके इस ट्वीट पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल चुके ग्रीम स्मिथ ने अपनी राय रखी है। उन्होंने तेवतिया को खेल पर ध्यान देने की सलाह दी है।



स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,''भारत में यह (टीम में चयन) बहुत मुश्किल है क्योंकि यहां लोगों के पास इतनी प्रतिभा है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया होगा। मैं कहूंगा कि ट्विटर की जगह अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें। जब अगली बार आपका समय आएगा तो कोई आपको पीछे नहीं छोड़ पाएगा।''
विज्ञापन


बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने गुजरात के लिए आईपीएल 2022 में फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें