सिमरनजीत पर रहेंगी निगाह
इस मैच में सभी की निगाहें पंजाब में जन्मे आयरलैंड के 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह पर होंगी। वह भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार मैदान पर उतरेंगे। आयरलैंड के लिए गैरी विल्सन, पोर्टरफील्ड और केविन को ही भारतीय टीम के खिलाफ टी -20 खेलने का अनुभव हैं।
नौ साल बाद आयलैंड से टी-20
टीम इंडिया नौ साल बाद टी-20 मुकाबले में आयरलैंड से खेलेगी। इन दोनों के बीच एकमात्र टी-20 मैच 2009 विश्व कप में इंग्लैंड में खेला गया था। टीम इंडिया ने यह मैच आठ विकेट से जीता था। इसमें रोहित शर्मा ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। धोनी और रैना भी उस टीम का हिस्सा थे। कुल मिलाकर दोनों ने चार मैच खेले हैं जिसमें तीन वन-डे हैं।
टीमें इस प्रकार हैंः
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल।
आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बालर्बिनी, पीटर चासे, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोंटर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनॉन, सिमरनजीत सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।