फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvESS: ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी बिखेरा जलवा

Fri, 27 Jul 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने गुरुवार को गेंदबाजी में अपना दम दिखाया। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक एसेक्स ने 237 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। जेम्स फॉस्टर 23 और पॉल वाल्टर 22 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया की पहली पारी 395 रन पर ऑलआउट हुई, जिससे एसेक्स फिलहाल 158 रन पीछे है।

विज्ञापन


चेम्सफोर्ड में खेले जा रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी 6 विकेट पर 322 रन से आगे बढ़ाई। दिनेश कार्तिक बिना कोई रन जोड़े पिछले दिन के स्कोर 82 पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 51 रन बनाए। करुण नायर 4 और रविन्द्र जडेजा 15 रन सस्ते में पवेलियन लौटे। 

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुने गए ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया की पारी 395 रन पर सिमटी। एसेक्स के लिए पॉल वॉल्टर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी अपना जलवा बिखेरा। उमेश यादव ने एसेक्स का पहला विकेट निक ब्राउने (11) के रूप में झटका। इसके बाद इशांत शर्मा ने उनके दूसरे ओपनर वरुण चोपड़ा (16) को चलता किया। इस वक्त कुल स्कोर 45 रन था। 

यहां से टॉम वेस्ले (57) और माइकल काइल पेपर (68) ने जबरदस्त पारियां खेलकर टीम को संकट से उबारा। वेस्ले को शार्दुल ठाकुर और काइल पेपर को इशांत शर्मा ने आउट किया। ऋषि पटेल को 19 रन पर उमेश यादव ने आउट कर कुल स्कोर 5 विकेट पर 186 रन कर दिया। 

इसके बाद फॉस्टर (23*) और वॉल्टर (22*) ने कोई और विकेट नहीं गिरने इया और स्टंप्स तक स्कोर को 237/5 तक लेकर गए। टीम इंडिया की तरफ से उमेश यादव और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को भी एक विकेट मिला लेकिन जडेजा, पांड्या और शमी को कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें