फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के इस रवैये से खुश ही नहीं कुक, की जमकर आलोचना

Fri, 26 Feb 2021 08:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने शुक्रवार को मोटेरा की पिच को लेकर विराट कोहली के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान ने विकेट का इस तरह से बचाव किया जैसे यह बीसीसीआई की बात हो। कुक ने चैनल 4 से कहा, 'विराट कोहली ने विकेट का बचाव ऐसा किया मानो यह बीसीसीआई की बात हो। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था। इस तरह का विकेट तैयार करो और बल्लेबाजों को दोष दो।'

विज्ञापन


दरअसल, कुक ने यह टिप्पणी कोहली के उस बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि विकेट विशेषकर पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था। कुक ने इस मैच की पिच को लेकर कोहली की राय पर असहमति जताते हुए कहा कि अहमदाबाद के नए स्टेडियम की नई नवेली पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था।

बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के अंदर 10 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए 145 रन के साथ उन्हें 33 रन की मामूली बढ़त मिली। 
विज्ञापन


अपनी दूसरी पारी में तो इंग्लैंड की हालत और खराब थी। 81 रन पर आउट होने के बाद भारत के सामने मेहमानों ने 49 रन का आसान लक्ष्य रखा, जिसे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 7.4 ओवर में ही पा लिया और 10 विकेट से भारत की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें