फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: बुमराह ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की बजा दी थी बैंड, अब दिया यह बयान

Fri, 31 Aug 2018 05:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की नींव हिलाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बात से इनकार किया कि चौथे टेस्ट में भारत ने अच्छी शुरूआत के बाद अपनी पकड़ ढीली कर दी। सैम करन के 78 रन की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए जबकि एक समय स्कोर छह विकेट पर 86 रन था।

विज्ञापन


बुमराह ने कहा, 'आप हर सत्र में पांच छह विकेट नहीं ले सकते। उन्होंने भी अच्छा खेला। सैम करन और मोईन अली ने अच्छी साझेदारी की। करन ने शुरू में संभलकर खेला। गेंद पुरानी होने पर स्विंग नहीं ले रही थी और सीम भी नहीं मिल रही थी।'
 
उन्होंने कहा, 'बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किया । ब्रेक के बाद हमने तय किया कि विकेट के लिये अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आपको लालच और अधिक अपेक्षाओं से बचना होता है। उनके छह विकेट 86 रन पर थे और वे 100 रन पर भी आउट हो सकते थे। हमें कोई दुख नहीं कि उन्होंने इतने रन बनाए। हम भी अच्छी बल्लेबाजी करके दबाव बना सकते हैं।'
विज्ञापन


बुमराह ने कहा, 'सुबह काफी सीम और स्विंग मिल रही थी। हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे । गेंद को हमारी अपेक्षा से अधिक मूवमेंट मिल रही थी । हमने सोचा नहीं था कि इतनी मदद मिलेगी । हमें खुशी है कि हम दोनों छोर से दबाव बना सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें