फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने रचा इतिहास: सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान, खास दोस्त का तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 21 Mar 2021 10:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मैन ऑफ द सीरीज विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारतीय टीम ने शनिवार रात अहमदाबाद में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबलों में यह भारत की 10वीं जीत है। भारतीय टीम ने इस प्रारूप में दो साल से अजेय है और लगातार छठी सीरीज जीती।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
इंग्लैंड की टीम नौ साल से भारत में कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है। पिछली बार अक्तूबर 2011 में हराया था। भारत की यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल भारत में टी-20 विश्व कप होना है और कप्तान कोहली सीरीज में पूरे रंग में नजर आए।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
विश्व कप की फुल ड्रेस रिहर्सल मानी जा रही श्रृंखला के फाइनल में विराट ने पारी की शुरुआत कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। 52 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन भी पीटे। यह कप्तान कोहली का रिकॉर्ड 12वीं बार 50+ स्कोर है।

अब विराट सबसे ज्यादा 12 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने अपने खास दोस्त और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (11 बार) को पीछे छोड़ दिया। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने 10 बार ऐसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
मैन ऑफ द सीरीज से नवाजे गए कोहली श्रृंखला के सर्वाधिक रन स्कोरर रहे, उन्होंने पांच मैच 3 अर्धशतक लगाए। 115.50 की शानदार औसत और 147.13 की खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 231 रन बनाए। 80 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। साथ ही कोहली अब इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन 
भारतीय टीम ने इस मैच में 2 विकेट गंवाकर 224 रन बनाए। यह टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम सबसे बड़ा और कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 218 रन जो उसने 2007 में हुए टी-20 विश्व कप में डरबन में बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें