आठवां ओवर लेकर आए जो रूट की रोहित शर्मा ने पिटाई कर दी। शुरुआती दो गेंदों को लगातार चौके के लिए भेजा। रोहित शर्मा ने विजयी शॉट लगाकर मैच टीम के नाम किया।
शुभमन गिल ने डिनर के बाद फेंकी गई पहली ही गेंद को चौके के लिए भेजा। भारत का स्कोर 17/0
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी थी। न्यूजीलैंड क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों की लंका लग गई। इंग्लैंड ही नहीं भारत के बल्लेबाज भी अब तक संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने पारी का चौथा विकेट लिया। जैक लीच नौ रन बनाकर रहाणे द्वारा धरे गए। इंग्लैंड की बढ़त सिर्फ 48 रन की रह गई है।
अक्षर पटेल ने फिर पंजा खोल दिया। पहली पारी में भी उन्होंने छह विकेट चटकाए थे। बेन फोक्स 8 रन बनाकर इस मुश्किल पिच पर LBW आउट हुए। भारत पर 47 रन की बढ़त
जोफ्रा आर्चर का काम तमाम। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने के 10 साल बाद उन्होंने 400 विकेट का बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया।
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
अश्विन ने अपना दूसरा विकेट लिया। ओली पोप 12 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए।
18.5 ओवर में अक्षर पटेल ने कप्तान जो रूट को चलता किया। 19 रन बनाकर रूट आउट हुए। गेंद सीधे स्टंप्स की ओर जा रही थी। बॉल फ्रंट पैड पर जाकर लगी और अंपायर ने अंगुली उठाई।
इंग्लैंड का स्कोर 54/4, भारत पर लीड 21 रन की हुई। दूसरी छोर पर कप्तान जो रूट 19 रन पर नाबाद हैं।
19 रन पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है। विकेट के पीछे ऋषभ पंत का भी अच्छा काम। डोम सिबली 25 गेंद में सात रन बनाकर आउट। पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा डे-नाइट टेस्ट मैच बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रहा है। पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड कर दिया।
कप्तान और पार्ट टाइम स्पिनर रूट 6 ओवर में चार विकेट ले चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ आठ रन ही खर्च किए। यह पिंक बॉल टेस्ट में किसी भी इंग्लिश गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग फिगर
इंग्लिश बल्लेबाजों ने ऐसी कोई अद्भुत गेंद नहीं फेकी बल्कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी गलती और लापरवाही से ही विकेट गंवाए हैं।
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा, उन्होंने 25 गेंदों में 7 रन बनाए। जैक लीच ने रहाणे को LBW किया, वह विकेट के ठीक सामने पकड़े गए थे इसलिए रिव्यू भी नहीं लिया। भारत की लीड 2 रन है।
37 ओवर में भारत का स्कोर 113/3 रोहित शर्मा (66) और अजिंक्य रहाणे (6)
अजिंक्य रहाणे ने जैक लीच को स्विप मारा और गेंद बाउंड्री के पार गई। भारत का स्कोर 112 हुआ और दोनों ही टीम के रन भी बराबर हुए।
दिन के तीसरे और पारी के 36वें ओवर में जेम्स एंडरसन को रोहित शर्मा ने दो चौके मारे। इस तरह भारत का स्कोर 108 रन हुआ। रोहित शर्मा 66 रन पर पहुंच गए। रहाणे एक रन पर नाबाद हैं।
भारत अपने कल के स्कोर 99/3 से आगे खेलना शुरू कर चुका है। पहला ओवर जेम्स एंडरसन फेंक रहे हैं।
शुरुआती ओवर्स में बल्लेबाजी करना आसान होगी। आज कम से कम 200 से 250 रन की बढ़त भारत को लेनी चाहिए। इंग्लैंड सिर्फ एक स्पिनर जैक लीच के साथ मैच में उतरा है।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अहमदाबाद में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 99 रन बनाए हैं।