16वें ओवर में नितिन मेनन के फैसले पर रोहित शर्मा ने तुरंत डीआरएस लिया। वह बच गए वरना भारत का दूसरा विकेट गिर जाता।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। रोहित शर्मा 20 तो शुभमन गिल 12 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुआ हैं।
सिंगल चुराने के चक्कर में पहले रन आउट होते-होते बचे तो दो गेंद बाद स्लिप में बेन स्टोक्स द्वारा लपके जाते, लेकिन गेंद कैरी नहीं हुई।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (13) तीसरे और शुभमन गिल (10) पांचवें ओवर में एक-एक छक्का उड़ा चुके हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट चटकाते हुए मेहमान टीम की पारी 134 रन पर समेट दी। शून्य के स्कोर पर अश्विन द्वारा बोल्ड हुए स्टुअर्ट ब्रॉड आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। रविचंद्रन अश्विन ने 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए। भारत के पास 195 रन की बढ़त है।
5 रन बनाकर खेल रहे लैक लीच इशांत शर्मा के दूसरे शिकार बने। इंग्लैंड को 131 रन पर नौवां झटका लगा है।
भारत जल्द से जल्द बचे हुए दो विकेट लेकर इंग्लिश पारी को समेटना चाहेगा। रविचंद्रन अश्विन को पहले ओवर की जिम्मेदारी दी गई।
टीम के स्कोर में एक ही रन जुड़ पाया था कि रविचंद्रन अश्विन ने ओली स्टोन को अपना चौथा शिकार बनाया। 106 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा।
मोहम्मद सिराज को चौका मारते हुए बेन फोक्स ने इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। मोईन अली का उन्हें अच्छा साथ मिल रहा है।
इंग्लैंड का स्कोर 97 रन हो चुका है। बेन फोक्स 16 और मोईन अली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टी-सेशन में अब सिर्फ कुछ ही ओवर शेष है।
कुलदीप अच्छी गेंदबाजी तो कर रहे, लेकिन उसे विकेट में अबतक तब्दील नहीं कर पाए
ओली पोप 20 और बेन फोक्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों सिर्फ सिंगल-डबल्स पर ध्यान दे रहे। मौके की नजाकत भी यही इशारा कर रही है। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी भी हुई, जो इंग्लैड के लिए अबतक का सर्वाधिक है। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 82/5 बेन फोक्स (13) और ओली पोप (19)
इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। भारत के पास विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण, जिसके सामने अंग्रज बल्लेबाज शायद ही टिक पाए।
डेन लॉरेंस 9 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार हुए। इस विकेट के साथ दूसरे दिन लंच की भी घोषणा हुई। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 39/4 बेन स्टोक्स (8)
भारतीय पिच के लिए अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम के बीच बेन स्टोक्स से ही टीम मैनेजमेंट की उम्मीदें होंगी। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 35/3 डेन लॉरेंस (6) और बेन स्टोक्स (7)
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। 16 रन पर इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स लौट गए। गेंद पहले पैड पर लगी फिर बल्ले को छूते हुए हवा में उछली, जिसे विराट कोहली ने लपक लिया।
इंग्लिश टीम सात ओवर बल्लेबाजी कर चुकी है। डोम सिबली 16 रन बना चुके हैं तो 16 गेंद खेलने के बाद लॉरेंस ने अबतक खाता नहीं खोला है।
भारत की ओर से पहला ओवर पेसर इशांत शर्मा फेकेंगे। इंग्लैंड रोरी बर्न्स और डोम सिबली इंग्लैंड की पारी की शुरुआत।
ओली स्टोन ने आते ही इंग्लैंड को सफलता दिलाई। भारत का नौवां विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने 15 गेंदें खेली, लेकिन बिना रन बनाए, विकेट के पीछे लपके गए। अब ऋषभ पंत को एक साथ की जरूरत है। अंतिम बल्लेबाज मोहम्मद सिराज होंगे। ओवर में अभी भी तीन गेंदें शेष। भारत का स्कोर 325/9 ऋषभ पंत (58)
ऋषभ पंत एक छोर से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोईन अली को निशाने पर लेकर छक्के-चौके जड़ रहे हैं तो अंतिम गेंदों में सिंगल लेकर स्ट्राइक भी अपने पास रखने में सफल हो जा रहे। 96 ओवर में भारत का स्कोर 325 रन। ऋषभ पंत (58) और कुलदीप यादव (0)
करियर की छठी फिफ्टी। घर में चौथा टेस्ट मैच खेल रहे और चौथा अर्धशतक भी जमाया।
मोईन अली ने अपना चौथा शिकार किया। फुलटॉस में इशांत शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। 301 रन पर भारत के आठ विकेट गिरे।
अक्षर पटेल (5) स्टंपिंग हुए। मोईन अली की फिरकी में पूरी तरह उलझे। 301 रन पर भारतीय पारी का सातवां विकेट गिरा।
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल लंच तक खेलना चाहेंगे, अगर ऐसा हुआ तो भारत का स्कोर 400 रन के आसपास हो सकता है, लेकिन इसके लिए ऋषभ पंत को एक छोर संभालकर रखना होगा।