पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से पीट दिया। टीम इंडिया के सामने 420 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसके सामने भारत सिर्फ 192 रन ही बना पाया। अंतिम दिन मेजबान टीम को 381 रन बनाने थे, लेकिन जेम्स एंडरसन, जैक लीच की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम धराशायी हो गया। यह भारत में इंग्लैंड की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है, इससे पहले 2006 यानी 15 साल पूर्व मुंबई में इंग्लैंड को 212 रन से जीत मिली थी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ट्विटर @englandcricket
100वें टेस्ट में दोहरा शतक मारने वाले रूट मैन ऑफ द मैच
01:54 PM, 09-Feb-2021
2017 के बाद घर में पहली बार हारा भारत
भारतीय सरजमीं पर आकर मेजबान टीम को हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए चुनौती से कम नहीं है, लेकिन जो रूट ने अपनी कप्तानी में कर दिखाया। इस सीरीज से ठीक पहले श्रीलंका में दो टेस्ट की सीरीज खेलना और उसे जीतना अंग्रेजों के काम आया। भारत जहां उछाल भरी पिच वाली जगह ऑस्ट्रेलिया से खेलकर लौट रहा था तो इंग्लैंड को उपमहाद्वीप की घुमावदार पिच का अनुभव मिला।
जोफ्रा आर्चर ने बुमराह को निपटाकर इंग्लैंड को जिताया मैच
पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से पीट दिया। टीम इंडिया के सामने 420 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसके सामने भारत 58.1 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना पाया। अंतिम दिन मेजबान टीम को 381 रन बनाने थे, लेकिन जैक लीच और जेम्स एंडरसन की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम धराशायी हो गया।
विज्ञापन
01:23 PM, 09-Feb-2021
भारत का नौवां विकेट गिरा
जैक लीच को उनकी चौथी सफलता मिली। शाहबाज नदीम दूसरी स्लिप पर खड़े जो बर्न्स द्वारा बिना खाता खोले लपके गए। भारत का स्कोर 56 ओवर के बाद 187/9 जसप्रीत बुमराह (4) और इशांत शर्मा (0)
01:18 PM, 09-Feb-2021
भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा
टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद विराट कोहली भी क्लीन बोल्ड। बेन स्टोक्स ने उनकी गिल्लियां बिखेरी। गेंद पिच पर पड़ने के बाद काफी नीचे रह गई और विराट की पारी 72 रन पर खत्म। भारत का स्कोर 55 ओवर के बाद 179/8 शाहबाज नदीम (0) और इशांत शर्मा (0)
01:10 PM, 09-Feb-2021
भारत को आज लगभग 49 ओवर और बल्लेबाजी करनी है
भारतीय पारी के 13 ओवर का खेल कल हो चुका था। आज 14वें ओवर से दोबारा दोनों टीमों की जंग शुरू हुई। अभी तक 54 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। लगभग 50 ओवर के खेल में भारत को जीत के लिए 245 रन बनाने हैं तो इंग्लैंड को सिर्फ तीन विकेट की दरकार है।
01:00 PM, 09-Feb-2021
भारत का सातवां विकेट गिरा
जिसका डर था वही हुआ। रविचंद्रन अश्विन भी आउट। सिर्फ यही वो खिलाड़ी थे जो बल्लेबाजी करना जानते थे। अब विराट को शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मैच
बचाना होगा। जैक लीच की बेहतरीन गेंद 46 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे अश्विन का विकेट ले गई। लीच ने तीसरा शिकार किया है। भारत का स्कोर 52 ओवर के बाद 171/7 विराट कोहली (64) और शाहबाज नदीम (0)
12:54 PM, 09-Feb-2021
विराट-अश्विन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
51 ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स को चौका मारते ही सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। विराट-अश्विन की जोड़ी ने 99 गेंद में 52 रन बनाए।
12:41 PM, 09-Feb-2021
विराट को आज दिनभर बल्लेबाजी करनी होगी
12:32 PM, 09-Feb-2021
विराट की 24वीं टेस्ट फिफ्टी
45वें ओवर में एंडरसन के खिलाफ एक रन चुराते हुए करियर की 24वीं फिफ्टी जमाने वाले विराट से अब बड़े स्कोर की उम्मीद है ताकि छह विकेट गंवा चुका भारत यह मैच बचा सके। करियर में सातवीं बार दूसरी पारी में पचासा जड़ा। भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट स्कोरर लिस्ट में कोहली फिलहाल पांचवें नंबर पर आते हैं। सबसे आगे सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग का नंबर है।
12:23 PM, 09-Feb-2021
भारत का स्कोर 150 रन के पार
42वें ओवर में जैक लीच को कोहली ने चौका मारा। अर्धशतक के नजदीक विराट। अपने 24वीं टेस्ट फिफ्टी से कोहली सिर्फ एक रन दूर।
12:15 PM, 09-Feb-2021
41 ओवर में भारत का स्कोर 148/6
विराट कोहली 45 तो रवि अश्विन 6 रन बनाकर नाबाद है।
12:05 PM, 09-Feb-2021
लंच के बाद खेल शुरू
ब्रेक में दोनों ही टीम नई रणनीति के साथ उतरी होगी। अब भारत मैच जीतने से ज्यादा बचाने के बारे में सोच रहा होगा दूसरी ओर इंग्लैंड के जेहन में चार विकेट की बजाय सिर्फ विराट का विकेट ही होगा।
11:56 AM, 09-Feb-2021
क्या भारत बचा पाएगा टेस्ट मैच?
11:46 AM, 09-Feb-2021
11:35 AM, 09-Feb-2021
लंच तक का खेल पूरा
भारत का स्कोर 144/6 एंडरसन ने तीन बहुमूल्य विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। रवि अश्विन के साथ विराट कोहली के साथ मैच बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 276 रन चाहिए इंग्लैंड को जीत के लिए चार विकेट की दरकार। पांचवें दिन के पहले सत्र में 26 ओवर का खेल हुआ। भारत ने 105 रन बनाने में 5 विकेट खर्च कर दिए।
11:29 AM, 09-Feb-2021
अश्विन के शरीर पर निशाना लगा रहे आर्चर
39वां ओवर अश्विन से कड़े सवाल कर रहा है। तूफानी पेसर जोफ्रा आर्चर लगातार शॉर्ट बॉल से बल्लेबाज को परेशान कर रहे हैं। एक गेंद में उनकी अंगुलियां चोटिल हुई। दर्द से कराहते हुए बल्लेबाज की मदद के लिए फिजियो को पवेलियन से आना पड़ा। इसी ओवर में बाउंसर हेलमेट से जाकर टकराई। कनकशन टेस्ट के लिए फिर फिजियो मैदान पर।
11:24 AM, 09-Feb-2021
विराट कोहली ने मारे लगातार तीन चौके
39वें ओवर से कुल 14 रन आए। शुरुआती तीन गेंदों में डोम बेस को विराट कोहली ने लगातार तीन चौके मारे। इसी स्पिनर ने पहली पारी में विराट कोहली को आउट किया था। भारत का स्कोर 38 ओवर के बाद 140/6 विराट कोहली (44) और रविचंद्रन अश्विन (2)
11:01 AM, 09-Feb-2021
भारत का छठा विकेट गिरा
भारत ने महज आठ ओवर के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। वाशिंगटन सुंदर भी आउट। इस बार झटका देने वाले एंडरसन नहीं बल्कि डोम बेस थे। वाशिंगटन सुंदर के बल्ले का महीन किनारा विकेटकीपर के दस्तानों में समाया। वह बिना खाता खोले लौटे। विराट एकमात्र उम्मीद। भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 117/6 विराट कोहली (24) और रविचंद्रन अश्विन (0)
10:54 AM, 09-Feb-2021
एंडरसन ने ऋषभ पंत को भी निपटाया
110 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी। एंडरसन ने अपना तीसरा और पारी का पांचवां विकेट चटकाया। पुजारा, रहाणे के बाद खतरनाक बल्लेबाज ऋषभ पंत भी उनके शिकार हुए। अनुभवी पेसर ने गेंद में हाथ फेरते हुए रफ्तार कम की ऑफ स्टंप पर फुल-स्ट्रेट बॉल में खराब टाइमिंग के चलते शॉर्ट कवर पर खड़े जो रूट के पास आसान कैच। पंत 19 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 110/5 विराट कोहली (17) और वाशिंगटन सुंदर (0)
10:45 AM, 09-Feb-2021
ऋषभ पंत की बेखौफ बल्लेबाजी
पंत ने अबतक सकारात्मक रवैया दिखाया है। कप्तान कोहली शायद क्रीज का एक कोना पकड़कर अंत तक खड़ा रहेंगे। ऋषभ पंत कमजोर गेदों को बाउंड्री के पार बेजने से नहीं चूक रहे। उनकी रणनीति स्पष्ट है कि स्कोरबोर्ड चलायमान रखना है। भारत का स्कोर 32 ओवर के बाद 110/4 विराट कोहली (17) और ऋषभ पंत (11)
10:27 AM, 09-Feb-2021
एक ही ओवर में दूसरा विकेट, रहाणे भी आउट
इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन मैच का रुख बदलते हुए। कातिलाना गेंदबाजी। अपनी तीसरी ही बॉल पर नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का काम तमाम। पहली गेंद के बाद दूसरी और तीसरी दोनों ने ही उनकी कड़ी परीक्षा ली। दूसरी बॉल पर अंपायर का साथ मिला वरना LBW आउट हो जाते, लेकिन अगली गेंद बेहतरीन बॉल पर भारतीय उपकप्तान के स्टंप्स उखड़ गए। बिना खाता खोले रहाणे आउट। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/4 विराट कोहली (10) और ऋषभ पंत (0)
10:21 AM, 09-Feb-2021
फिफ्टी ठोकते ही बोल्ड हुए एंडरसन
दिन के खेल में पहली बार कप्तान जो रूट ने एंडरसन को गेंद थमाई और आते ही उन्होंने कमाल कर दिया। पहली ही बॉल पर शुभमन गिल क्लीन बोल्ड, उन्हें पता ही नहीं लगा कि बॉल कब गिल्लियां बिखेर गई। रिवर्स स्विंग देखने को मिला। पैड और बैट के बीच में गैप और सात चौके-एक छक्का जड़कर गिल की 50 रन की पारी का अंत। भारत का स्कोर 92/3
10:18 AM, 09-Feb-2021
शुभमन गिल का तीसरा टेस्ट अर्धशतक
10:12 AM, 09-Feb-2021
विराट कोहली ने क्लाइव लॉयड को पछाड़ा
बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड
10:02 AM, 09-Feb-2021
गिल का साथ देेने आए कप्तान कोहली
20वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा भले ही आउट हो गए हो, लेकिन शुभमन गिल का आक्रामक खेल जारी है। 21वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए डोम बेस पर धावा बोला। पहली और तीसरी गेंद पर चौका जमाया। ओवर से 10 रन आए। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/2 विराट कोहली (1) और शुभमन गिल (35)
09:54 AM, 09-Feb-2021
भारत को बहुत बड़ा झटका
टीम इंडिया की दीवार गिर गई। चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर पांचवें दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। आधे घंटे के भीतर ही पुजारा आउट आउट हुए। स्लिप में बेन स्टोक्स ने उन्हें लपका। जैक लीच ने भारत को दूसरा झटका दिया, इससे पहले चौथे दिन के अंत में रोहित शर्मा को भी उन्होंने ही बोल्ड किया था।
09:43 AM, 09-Feb-2021
अहम रोल निभाएगी पिच
मैच के आखिरी दिन यानी पांचवें दिन के खेल में भारतीय पिच में गेंदें जमकर नाचती है। एकबार SG गेंद नर्म पड़ गई तो गेंदबाजों के लिए खास बचता भी नहीं है। शुरुआती ओवर्स में भारत को संभलकर खेलना चाहिए, नई बॉल के साथ आर्चर और एंडरसन क्या कर सकते हैं ये किसी से छिपा नहीं।
09:40 AM, 09-Feb-2021
भारत में सबसे सफल रन चेज
387/4, चेन्नई, 2008 बनाम इंग्लैंड
276/5, दिल्ली, 2011 बनाम दिल्ली
09:33 AM, 09-Feb-2021
पहले ओवर से सात रन आए
दिन का पहला ओवर स्पिनर जैक लीच ने फेंका। शुभमन गिल ने शॉर्ट बॉल को बाउंड्री तक पहुंचाया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/1 शुभमन गिल (21) और चेतेश्वर पुजारा (13)
09:22 AM, 09-Feb-2021
चौथे दिन क्या-क्या हुआ?
कल इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 178 रन पर ऑलआउट हो गया। अश्विन ने छह विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर उसके पास 419 रन की विशाल बढ़त थी, इस लिहाज से भारत को अब यह मैच जीतने के लिए 13 ओवर और एक दिन में 420 रन बनाने थे। इससे पहले भारत आज अपने तीसरे दिन के स्कोर 257/6 रन से आगे 80 रन ही जोड़ पाया और टीम इंडिया 337 रन पर सिमटी। सुंदर ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका वह 85 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे।
09:13 AM, 09-Feb-2021
इतिहास रचने का गुरुमंत्र देते कोच शास्त्री
आज तक कोई टीम 420 रन का विशाल लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है, यह विश्व रिकॉर्ड होगा
09:04 AM, 09-Feb-2021
मैच में तीनों परिणाम संभव
भारत और इंग्लैंड दोनों ही मैच जीत सकते हैं, लेकिन ड्रॉ की संभावना ज्यादा है। आज के दिन में कुल 15 विकेट गिरे। तीसरे सत्र में कुल 32.3 ओवर फेंके गए, जिसमें कुल 98 रन बने। इंग्लैंड के पांच तो भारत का एक विकेट भी गिरा।
08:56 AM, 09-Feb-2021
IND vs ENG: भारत में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत, 15 साल पहले मुंबई में 212 रन से हारा था भारत
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पहले टेस्ट मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। भारत के सामने इंग्लैंड ने रिकॉर्ड 420 रन का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 39/1 रन बना लिए थे। यानी आज अंतिम दिन जीत के लिए 381 रन और चाहिए। शुभमन गिल (15) और चेतेश्वर पुजारा (12) नाबाद लौटे।