387 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया। 63 रन पर लगातार दो विकेट खोने के बाद रूट-सिबली ने पारी संभाली और इंग्लैंड को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
दिन के खेल में सिर्फ चार ओवर शेष है। लगता है कि हमें इंग्लिश पारी का दूसरा शतक दूसरे दिन ही देखने मिलेगा।
164 गेंद में कप्तान जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 20वां शतक जमाया। यह उनका लगातार तीसरा शतक (228, 186, 100* है। बतौर कप्तान 9वां सैकड़ा।
74वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर को चौका मारने के बाद अंतिम गेंद पर रूट ने एक रन ले लिया। इंग्लैंड का स्कोर 205/2 रूट का स्कोर 94 तो डेम सिबली 67 रन बनाकर नाबाद हैं।
जो रूट स्वीप शॉट से लगातार आक्रमण कर रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन पर धावा बोलने के बाद बाएं हाथ के गेंदबाज शहबाज नदीम भी चौके खा रहे हैं। रूट को शतक से रोकना नामुमकिन लग रहा।
66 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 170/2 डोम सिबली (63) और जो रूट (64)
शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखा है। शाहबाज नदीम को चौका मारते हुए उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाया।
इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। तीसरी ही गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत की ओर गई, लेकिन कैरी नहीं हो पाई। 58 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 141/2 डोम सिबली (53) और जो रूट (46)
दूसरे सत्र में इंग्लैंड की जोरदार बल्लेबाजी। बिना कोई विकेट गंवाए टीम ने 73 रन बना लिए। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी पूरी हुई। रूट अपने पचासवें अर्धशतक से पांच रन दूर। 57 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 140/2 डोम सिबली (53) और जो रूट (45)
युवा बल्लेबाज की साहसिक पारी। मजबूत डिफेंस और तकनीक।
वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम द्वारा फेंके गए 10 ओवर में इंग्लैंड ने छह चौके जमाए। अब कोहली ने जसप्रीत बुमराह और रवि अश्विन को आक्रमण पर लगाया।
36 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 81/2 डोम सिबली (31) और जो रूट (11)
इशांत शर्मा की अभी तक की गेंदबाजी से सीनियर क्रिकेट पत्रकार अयाज मेमन भी प्रभावित दिखे। इशांत की बेहतरीन रिवर्स स्विंग की तारीफ की है।
गेंद अभी भी ज्यादा पुरानी नहीं हुई है, लेकिन हल्की रिवर्स स्विंग दिखने लगी है। लंच के बाद इशांत शर्मा पहली बार अटैक पर लौटे हैं।
डोम सिबली और कप्तान जो रूट पर इंग्लिश पारी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी।
रोरी बर्न्स और डोम सिबली अब क्रीज पर जम चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर भारत ने अपने सारे गेंदबाज आजमा लिए, लेकिन सफलता किसी को नहीं मिल सकी।
इंग्लिश बल्लेबाज रन बनाने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखा रहे और न ही भारतीय गेंदबाज उन्हें अबतक परेशान कर पाए। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 20/0 रोरी बर्न्स (11) और डोम सिबली (8)
रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी का कमान संभाली और दूसरी ही गेंद में चौका खाया। यह मैच की पहली बाउंड्री भी थी।
इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 35 साल से नहीं हारी है। इंग्लैंड ने आखिरी बार चेपक में 1985 में जीत हासिल की थी। पिछला भिड़ंत 2016 में हुई थी जिसमें भारत पारी से जीता था।