फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप की पिटाई: सर्वाधिक आठ छक्के खाने वाले भारतीय गेंदबाज, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Sat, 27 Mar 2021 12:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर के कोटा में 84 रन लुटा दिए। लंबे वक्त से टी-20 और टेस्ट टीम से बाहर रखने के बाद उन्हें कोई वनडे सीरीज खिलाई जा रही है। मैदान के भीतर चेहरे पर उनका खोया आत्मविश्वास साफ नजर भी आ रहा था।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1974 में 266 रन का लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन शुक्रवार रात कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर की अगुवाई में अंग्रेजों ने भारत के 336 रन के स्कोर को आसानी से कई ओवर्स पहले ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन


केएल राहुल के पांचवें शतक, विराट कोहली के 62वें अर्धशतक और ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी पर जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की ऐतिहासिक पारियां भारी पड़ गई। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब एक मैच में चार 100+ की साझेदारियां हुई। इसमें से दो भारत और दो इंग्लैंड की ओर से आई, इससे पहले 2009 में भारत और श्रीलंका के मैच में ही ऐसा हुआ था।

जॉनी बेयरस्टो ने सात छक्के उड़ाए तो बेन स्टोक्स ने 10 छक्के मारे। मैच में कुल 34 छक्के (इंग्लैंड 20, भारत 14) लगे जो वनडे मैच में तीसरे जबकि भारत में किसी मैच में दूसरे सर्वाधिक हैं। विंडीज और इंग्लैंड ने 2019 में 46 तो भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में 38 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन


कुलदीप का दिन अच्छा नहीं रहा, उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, उन्हें आठ छक्के पड़े, जो किसी भी भारतीय द्वारा वनडे क्रिकेट में खाए सर्वाधिक सिक्सर हैं, इससे पहले आर विनय कुमार को ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में सात छक्के मारे थे। ओवरऑल लिस्ट में अब 'चाइनामैन' तीसरे स्थान पर पहुंच गए। राशिद खान (11) पहले और मोइन अली (09) दूसरे नंबर पर हैं।

बेन स्टोक्स सिर्फ एक रन से शतक से चूके। 17 साल बाद कोई अंग्रेज बल्लेबाज भारत के खिलाफ मैच में 99 पर आउट हुआ। स्टोक्स से पहले 1974 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ 2004 में एक रन से शतक से चूक गए थे। कुल मिलकर भारत के खिलाफ पांचवीं जबकि कुल 49वीं बार कोई बल्लेबाज 99 पर आउट हुआ। सबसे पहले एक रन से शतक से चूकने वाले इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड (1987 द ओवल में पाक के खिलाफ) थे।

इससे पहले भारत के पहाड़ से लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। बेयरस्टो-रॉय ने 13वीं बार रिकॉर्ड 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की। दोनों ने मॉर्गन और रूट (12) को पीछे छोड़ा। वहीं पहले विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारियां करने के मामले में यह जोड़ी पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें