फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Sat, 27 Mar 2021 12:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Soumendu Adhikari - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच, कई मतदान केंद्रों से हिंसक झड़पों की खबरें भी आ रही हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर कांठी के सबजपुर में हमला हुआ है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, हमले के वक्त सौमेंदु अधिकारी कार में मौजूद नहीं थे।सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु की कार पर हुए हमले के लिए उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन




टीएमसी नेता पर लगाया आरोप
सौमेंदु की कार पर हुए हमले में कार चालक घायल हो गया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधकारी ने अपने भाई की कार पर हमले के लिए टीएमसी के एक नेता पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया, मुझे जानकारी मिली है कि टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष ने सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमला कराया है। कार चालक की भी पिटाई की है, चालक घायल हो गया है। कार पर हुए हमले की सूचना पुलिस को दे दी है। 
 

सौमेंदु अधिकारी ने बताया कि तीन केंद्रों पर धांधली की खबर मिली थी, जिसके बाद वे मतदान केंद्र पहुंचे थे। जब वे अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी राम गोविंद दास की सह पर कुछ लोगों ने  उनकी कार को निशाना बनाया। कार चालक की जमकर पिटाई है। घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें