फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर ने कसी कमर, क्वारंटीन खत्म करने के बाद आज से तीन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू

Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चेन्नई में पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज से पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, पेसर जोफ्रा आर्चर और ओपनर रोरी बर्न्स अपने ट्रेनिंग सेशन के पहले दौर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छह दिन के कड़े क्वारंटीन नियमों से गुजरने के बाद तीनों क्रिकेटर्स आज से अपना पहला अभ्यास सत्र शुरू करेंगे। तीनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं थे। जबकि, 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचे इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी अभी पृथकवास में ही हैं। बीते दिनों सभी की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

विज्ञापन




लगातार क्रिकेट खेल रहे बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को भारत के लंबे दौरे के मद्देनजर आराम दिया गया था, जबकि बर्न्स पिता बनने की वजह से श्रीलंका दौरे में टीम का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड के मीडिया मैनेजेर डैनी रिबुन ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी रोजाना दो घंटे ही प्रैक्टिस करेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इंग्लैंड टीम के अन्य सदस्य मैच से तीन दिन पहले ही अभ्यास सत्र शुरू कर पाएंगे। 2 फरवरी से इंग्लिश खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें