फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो रूट ने 'पंजा' मारकर रचा इतिहास, 38 साल बाद यह कमाल करने वाले पहले इंग्लिश कप्तान

Thu, 25 Feb 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले ही सेशन में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। टर्न लेती पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इंग्लिश कप्तान व पार्टटाइम स्पिनर जो रूट ने आठ रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसी के साथ जो रूट ने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह 1983 में बॉब विलिस के बाद पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। 

विज्ञापन


पिंक बॉल टेस्ट में यह किसी भी इंग्लिश गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग फिगर है। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रूट ने ऋषभ पंत, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया। 10 में से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए। जैक लीच को चार सफलता मिली और जोफ्रा आर्चर के खाते में एक विकेट आया।फिलहाल इंग्लैंड भारत से केवल 20 रन पीछे है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं। जो रूट 8 और डॉम सिल्बे 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी मजह 112 रन पर सिमटी थी
अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के दम पर भारत ने दूधिया रोशनी में इंग्लैंड को पहले ही दिन पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया था। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पटेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर छह विकेट लिए थे जबकि अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। एक विकेट इशांत शर्मा को मिला था जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवर तक ही टिक सकी और उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें