फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वन-डे टीम में होने जा रही अश्विन की वापसी, 2017 में खेला था आखिरी एकदिवसीय मैच

Mon, 01 Mar 2021 09:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
34 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपना आखिरी वन-डे जून 2017 में खेला था। बीते लगभग चार साल से वह एकदिवसीय टीम से बाहर हैं और सिर्फ टेस्ट टीम के लिए ही चुने जाते हैं। अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्रैड हॉग - फोटो : ट्विटर
अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी बल्ले और गेंद से दमदार खेल दिखाने वाले अश्विन को सफेद गेंद वाले प्रारूप में खिलाने की भी मांग उठ रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा कि अश्विन विकेट हासिल करने में माहिर है और उससे निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
रवि शास्त्री-अश्विन - फोटो : social Media
चाइनामैन हॉग से पूछा गया कि क्या अश्विन वन-डे में वापसी कर सकते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'इस ऑफ स्पिनर को 50 ओवरों के प्रारूप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना बहुत अच्छा फैसला होगा। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और साथ ही काफी किफायती भी हैं। निचले क्रम में मजबूती देते हैं, जिससे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खुल कर खेल सकते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
34 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 400 टेस्ट विकेट पूरे किए थे, उन्होंने 77 टेस्ट मैचों के अलावा 111 वन-डे और 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। तीसरे टेस्ट मैच में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 शिकार भी पूरे किए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें