भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने में कुछ हफ्ते बाकी हैं। लेकिन टीम इंडिया की तरफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा जिसे लेकर बहस जारी है। भारतीय टीम को लेकर अक्सर इस बात की चर्चा की जा रही है कि उसकी कमजोरी और मजबूती क्या है? इस विषय पर अब तक कर्ई क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। यह बहस उस वक्त हो रही है जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हैं। अब इस चर्चा में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम भी शामिल हो गए हैं।
पिंडली में चोट के चलते शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। इसके बाद जब टीम प्रबंधन ने चयनकर्ताओँ से उनका रिप्लेसमेंट मांगा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। खेलनीति पॉडकास्ट में सबा करीम ने बात करते हुए कहा, जब टीम प्रबंधन नाखुश होगा तब यह निश्चित है कि टीम में शामिल खिलाड़यों की तरफ से अच्छी खबर आएगी।
उन्होंने कहा, टीम प्रबंधन किसको अपनी जरूरतों से अवगत कराता है क्या यह पदाधिकारी, चयनकर्ता, बीसीसीआई के पदाधिकारी या संचालन को संभालने वाले लोग हैं। करीम ने आगे कहा, शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट की कोई जरूरत नहीं है। इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम को किसी सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है, जो ओपनर बल्लेबाज वहां हैं वे काफी हैं।
बीते महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में दिखे लेकिन खिताबी मुकाबले में वह कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। अब चोटिल होने के बाद वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। हाल ही में टीम प्रबंधन ने गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल को इंग्लैंड भेजने की मांग की थी। जिसके बाद कई लोगों ने आलोचना की। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।