फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 वें टेस्ट में इंग्लैंड के सामने विराट सेना, एजबेस्टन में पहली जीत को उतरेगा भारत

Wed, 01 Aug 2018 02:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000वें टेस्ट में उतरेगी। उसके लिए ऐतिहासिक मौका है, लेकिन उसे दुनिया की नंबर-1 भारतीय टीम का सामना करना है जो खुद इतिहास रचने को बेताब है। एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच छह टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें पांच में इंग्लैंड जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है यानी इस मैदान में अब तक टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई है। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन करने का ठप्पा हटाने के इरादे से उतरेगी और ऐसे में वह मेजबान टीम के रंग में भंग डाल सकती है।

विज्ञापन


पांचवीं रैंकिंग पर मौजूद इंग्लैंड का पिछला फॉर्म चिंता का सबब है। सितंबर 2017 के बाद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ नौ में से एक ही टेस्ट जीता है। पिछले पांच घरेलू टेस्ट में उसे वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने हराया। बल्लेबाजी में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और एलेस्टियर कुक पर उसकी अत्यधिक निर्भरता का फायदा उठाया। दूसरी ओर भारतीय टीम ने यहां छह में से तीन जीत 2002 के बाद दर्ज की है। 

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे जिसने सौरव गांगुली की अगुआई में लीड्स पर जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड दौरा हर टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है और भारतीय टीम के लिए तो यह और भी मुश्किल रहा है। पिछली दो सीरीज में धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया को यहां हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


चार साल पहले 1-3 से हारे थे तो सात साल पहले 0-4 से हार मिली थी। भारत ने आखिरी बार राहुल द्रविड़ की अगुआई में 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। विराट कोहली की टीम के लिए उसी सफलता को दोहरा पाना आसान नहीं होगा। भारत ने इंग्लैंड में 57 में से छह टेस्ट ही जीते हैं। 

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 2007 की टीम में थे। कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 2014 में यहां दौरा कर चुके हैं। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर की गई गलतियों से बचना होगा। उस समय टीम प्रबंधन ने अजिंक्य रहाणे पर रोहित शर्मा को तरजीह दी थी। 

इस बार लोकेश राहुल भी चयन के दावेदार हैं लेकिन कोहली और कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर राहुल को अपने मौके का इंतजार करना होगा। राहुल ने एसेक्स के खिलाफ 58 और दूसरी पारी में नाबाद 36 रन बनाए।
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे तक कोहली 

29 टेस्ट, 1855 रन, 06 शतक, 38.64 औसत

इंग्लैंड दौरे के बाद कोहली 

37 टेस्ट, 3699 रन, 15 शतक, 63.77 औसत

-02 दोहरे शतक भी इस दौरान कोहली ने जड़े


-134 रन कोहली ने पांच मैचों में इंग्लैंड में 13.40 की औसत से बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 39 है

-402 रन सर्वाधिक मुरली विजय ने 2014 में बनाए थे। रहाणे ने299, पुजारा ने 222 और धवन 122 रन बनाए हैं 

-263 रन दिनेश कार्तिक ने 2007 के इंग्लैंड दौरे के दौरान बनाए थे 

-पहली बार कोहली इंग्लैंड में टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे 

-आठ खिलाड़ी (लोकेश, हार्दिक, कुलदीप, उमेश, शार्दुल, करुण, पंत, जसप्रीत) पहली इंग्लैंड में टेस्ट खेलेंगे 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें