फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वनडे के दौरान सट्टेबाजी: स्टेडियम से लगी पहाड़ी से 33 बुकी गिरफ्तार, 44 लाख नकद भी बरामद

Sat, 27 Mar 2021 02:57 PM IST
अंशुल तलमले एएनआई, पुणे
विज्ञापन
पुणे वनडे के दौरान पकड़ाए सट्टेबाज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दूसरे वनडे में भले ही टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मैच के दौरान सट्टेबाजी में संलिप्त 33 बुकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की कुछ लोग एमसीए स्टेडियम के करीब ऊंची पहाड़ियों में छिपकर दूरबीन और उच्च क्षमता के कैमरों से मैच देखते हुए सट्टेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


खबर मिलते ही अधिकारियों ने फौरन तीन अलग-अलग टुकड़ियों में फोर्स तैयार कर पहाड़ी के तीन स्थानों पर छापा मारा। जहां छिपे हुए सट्टेबाज पकड़े गए। पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्णा प्रकाश की माने तो, 'पकड़े गए 33 आरोपियों में से पांच मध्य प्रदेश, 13 हरियाणा, 11 महाराष्ट्र, राजस्थान से दो, गोवा से एक और एक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 45 लाख नकद, 74 मोबाईल फोन, तीन लैपटॉप, एक टैबलेट, आठ एचडी कैमरा, दूरबीन और विदेशी करेंसी भी बरामद की है। इस दौरान पुलिस पार्टी पर आरोपियों द्वारा हमला भी किया गया, लेकिन खाकी की सजगता और मुस्तैदी के आगे अपराधियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


याद हो कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री बंद है। हालांकि कुछ दर्शक स्टेडियम के पास की ऐतिहासिक घोरड़ेश्वर पहाड़ी से भी मैच देखते नजर आए थे, इनमें सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार गौतम भी शरीक थे। पूरे शरीर और चेहरे पर तिरंगा पोतवाकर वह हर मैच में तेंदुलकर का समर्थन करने पहुंचते थे। अपने पसंदीदा क्रिकेटर के संन्यास लेने के बाद वह देश-विदेश में होने वाले टीम इंडिया के हर मुकाबले में स्टेडियम पहुंचते हैं। बताते चलें कि तीन मैच की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इसी मैदान पर खेला जाएगा फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें